Chainpur News (Gumla): झारखंड के गुमला जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाली एक खबर सामने आई है। यहां तिगावल निवासी अनित भगत पर एक नाबालिग लड़की का दो साल तक यौन शोषण करने और फिर जबरन उसका गर्भपात कराकर उसे छोड़ देने का गंभीर आरोप लगा है। मां के साये से महरूम एक अनाथ बच्ची, जो मजदूरी कर अपना पेट पाल रही थी, उसे प्यार के जाल में फंसाकर उसकी जिंदगी तबाह कर दी गई। प्यार का जाल और दो साल का खूनी खेल पीड़िता की बड़ी बहन जोसेफिन तिर्की द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी…
Author: Faizal Haque
Ranchi News: झारखंड की राजधानी में जहां कड़ाके की ठंड लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर रही है, वहीं रांची रेलवे स्टेशन से ममता को शर्मसार करने वाली एक तस्वीर सामने आई है। शनिवार की देर रात, जब पूरी दुनिया सो रही थी, तब स्टेशन के फुटओवर ब्रिज के नीचे एक तीन माह का मासूम लावारिस हालत में ठंड से ठिठुर रहा था। गनीमत रही कि आरपीएफ की गश्ती टीम की नजर उस नन्हीं जान पर पड़ गई, वरना कोई अनहोनी हो सकती थी। अंधेरे में फरिश्ता बनकर पहुंची आरपीएफ की टीम आरपीएफ कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश…
Ranchi News: झारखंड के मरीजों और उनके तीमारदारों के लिए आज का दिन खुशियों भरा संदेश लेकर आया है। अक्सर देखा जाता है कि जब कोई अपना अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा होता है, तब अस्पताल प्रशासन की ओर से ‘खून के बदले खून’ लाने का दबाव बनाया जाता है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। झारखंड हाईकोर्ट ने एक बेहद संवेदनशील और ऐतिहासिक फैसले में स्पष्ट कर दिया है कि अस्पतालों को अब बिना किसी डोनर की शर्त के जरूरतमंद मरीजों को रक्त उपलब्ध कराना होगा। अस्पताल और ब्लड बैंक की जिम्मेदारी तय, दबाव बनाना होगा…
Ranchi News: झारखंड की राजधानी रांची एक बार फिर गोलियों की आवाज से थर्रा उठी है। नगड़ी थाना क्षेत्र में अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए एक आभूषण कारोबारी के घर को गोलियों से छलनी कर दिया। शनिवार की देर शाम हुई इस वारदात ने शहर की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने दहशत फैलाने के मकसद से ताबड़तोड़ सात राउंड फायरिंग की, जिससे पूरे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। रंगदारी का खूनी खेल: राहुल सिंह गैंग ने ली जिम्मेदारी निशाने पर थे स्थानीय आभूषण कारोबारी बाबलू सोनार।…
Ranchi News: राजधानी के ग्रामीण इलाकों में एक बार फिर हाथियों का खौफ गहरा गया है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार, ओरमांझी प्रखंड के नेवरी–ईरबा, बसती, बर्वे और डहु इलाकों में जंगली हाथियों के झुंड को देखा गया है। हाथियों की मौजूदगी की खबर फैलते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। लोग अपने मवेशियों और बच्चों की सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित हैं। प्रशासन ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए हाई अलर्ट जारी कर दिया है। खेतों की ओर न जाएं, रात में रहें सतर्क वन विभाग और स्थानीय प्रशासन ने संयुक्त रूप से अपील जारी कर ग्रामीणों…
Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम जिले से सामने आई एक मार्मिक घटना ने झारखंड की सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था की वास्तविक तस्वीर उजागर कर दी है। एंबुलेंस नहीं मिलने के कारण एक मजबूर पिता को अपने बच्चे का शव थैले में रखकर घर ले जाना पड़ा। इस हृदयविदारक मामले के सामने आने के बाद सियासी हलकों में भी तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। इस खबर को भी पढ़ें : मासूम की मौत पर सिविल सर्जन ने दी सफाई, शव वाहन में देरी को बताया कारण एम्बुलेंस के अभाव में बच्चे का शव थैले में ले जाने की घटना ने झकझोरा,…
Koderama News: झुमरी तिलैया स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल ने एक और गौरवशाली उपलब्धि अपने नाम की है। मॉडर्न पब्लिक स्कूल को रचनात्मकता एवं नवाचार के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ग्लोबल स्कूल अवार्ड से सम्मानित किया गया है। साथ ही विद्यालय की निदेशिका संगीता शर्मा को सर्वश्रेष्ठ एडुप्रेन्योर (शिक्षा उद्यमी) के रूप में सम्मान प्रदान किया गया। गौरतलब हो की एडुप्रेन्योर पुरस्कार शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने एवं शिक्षा को अधिक प्रभावी और सुलभ बनाने के लिए नए तरीके और तकनीक विकसित करने ले लिए दिया जाता है। नई दिल्ली में आयोजित भव्य सम्मान…
Jamshedpur News: जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में ट्रैफिक जांच के दौरान एक दंपती के साथ कथित अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है। घटना साई मंदिर के पास की बताई जा रही है, जहां स्कूटी सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रैफिक जांच के दौरान हुआ हादसा जानकारी के अनुसार आदित्यपुर निवासी विशाल कुमार अपनी पत्नी के साथ स्कूटी से सोनारी से आदित्यपुर की ओर जा रहे थे। इस दौरान विशाल ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। साई मंदिर के पास ट्रैफिक जांच में तैनात जवानों…
Bokaro News: बोकारो, 19 दिसंबर – श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा बोकारो में 33वां समाधि स्थापना दिवस एवं अघोरेश्वर महाप्रभु का चरण पादुका स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर समाधि स्थल पूजन उपरांत अघोर मंत्र _”अघोरान्ना परो मंत्र: नास्ति तत्वं गुरो: परम्”_ का 24 घंटे के अखंड कीर्तन का शुभारंभ हुआ। इस कार्यक्रम में बिहार एवं झारखंड के कई शाखा समूहों के सैकड़ों श्रद्धालुओं एवं माता समूह की सक्रिय सहभागिता रही। समूह के 19 सूत्रीय सामाजिक कार्यक्रम के तहत शीत निवारण हेतु ठंड से प्रभावित माताओं के बीच ऊनी चादर का वितरण किया गया। कार्यक्रम का समापन 21…
Bokaro News: जिला प्रशासन एवं डालमिया भारत फाउंडेशन* की संयुक्त पहल *कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सीएसआर)* के तहत शनिवार को समाहरणालय परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर *10 दिव्यांगजनों के बीच बैट्री संचालित ट्राईसाइकिल* का वितरण किया गया। साथ ही *55 टीवी मरीजों को पोषण किट* भी प्रदान किया गया। पोषण किट में *मसूर दाल 03 केजी, सरसों तेल 01 केजी,चना 1.5 केजी,बादाम 01 केजी, गुड़ 01 केजी आदि* शामिल है। मौके पर *उपायुक्त श्री अजय नाथ झा* ने *डालमिया भारत फाउंडेशन की इस मानवीय पहल की सराहना* करते हुए कहा कि जिस प्रकार *कंपनी ने समाज…
चतरा : जिले में ठंड ने अपना प्रचंड रूप धारण कर लिया है। पिछले 24 घंटे से कोहरे की घनी चादर छाई हुई है, जिसके कारण सूर्य देव के दर्शन तक नहीं हो सके। पारा लुढ़ककर 7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। शीतलहर और कनकनी के बीच आमजन को घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। तेज ठंड और कोहरे के कारण सड़कों पर जनजीवन लगभग ठहर-सा गया है। सुबह और शाम वाहनों की रफ्तार थम-सी जाती है। बाजारों में सन्नाटा पसर जाता है, वहीं अलाव के सहारे लोग ठंड से राहत पाने की कोशिश में जुटे हैं।सबसे…
Jamshedpur News: गोलमुरी थाना क्षेत्र में हुई चोरी की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने बिहार की राजधानी पटना से तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से हथियार सहित चोरी में प्रयुक्त औजार और जेवरात बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपी विभिन्न राज्यों में लगातार चोरी की वारदातों को अंजाम देते रहे हैं। गोलमुरी थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों में पटना के आलमगंज अशोक राजपथ रोड निवासी विकास कुमार उर्फ विकास कुमार शाह, सुल्तानगंज निवासी राजू कुमार और खाजेकलां सिटी कोर्ट क्षेत्र निवासी मोहम्मद इरफान उर्फ…
Chaibasa News: चाईबासा में पश्चिम सिंहभूम जिला कांग्रेस प्रवक्ता त्रिशानु राय ने शनिवार को बयान जारी कर बिहार के मुख्यमंत्री पर महिलाओं के प्रति असंवेदनशील होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि एक ओर महिलाओं के सम्मान की बात की जाती है, वहीं दूसरी ओर इस तरह की घटनाएं सामने आना निंदनीय है। त्रिशानु राय ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री को झारखंड की महागठबंधन सरकार से सीख लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि झारखंड में महिलाओं के आत्मसम्मान और उत्थान के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनमें मंईयां सम्मान योजना सहित अन्य योजनाएं शामिल हैं। इन योजनाओं के…
Chaibasa news: चाईबासा रेलवे स्टेशन में स्टेशन के 101 वर्ष पूरे होने के अवसर पर शताब्दी महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर झारखंड सरकार के परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में चाईबासा चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष संजय चौबे तथा दक्षिण पूर्व रेलवे चक्रधरपुर मंडल के डीआरएम तरुण हुरिया भी मौजूद थे। महोत्सव को संबोधित करते हुए परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा ने सभी रेलकर्मियों और चाईबासा की जनता को बधाई दी। उन्होंने कहा कि चाईबासा रेलवे स्टेशन ने अपने 100 वर्ष पूरे कर…
Chaibasa News: सदर बाजार माहुरी भवन स्थित साईं अमन प्ले स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को शनिवार को पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार वितरण स्कूल की प्रधानाध्यापिका बोनोलता घोष द्वारा किया गया। नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए आयोजित प्रतियोगिताओं में रनर रेस, बिस्किट रेस, बास्केट बॉल थ्रू और बैलून रेस शामिल थीं। इन प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए गए। इसके साथ ही सभी प्रतिभागी बच्चों को सांत्वना पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान शिक्षिकाओं के बीच भी प्रतियोगिता आयोजित की गई थी, जिसमें…
Chaibasa News: चाईबासा में पश्चिम सिंहभूम केमिस्टस एंड ड्रगिस्टस एसोसिएशन की आम सभा सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता सतीश ठक्कर ने की। कार्यक्रम में झारखंड केमिस्टस एंड ड्रगिस्टस एसोसिएशन के महासचिव सुभाष मंडल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मंच पर प्रांतीय अध्यक्ष के प्रतिनिधि आशीष चटर्जी, प्रांतीय कोषाध्यक्ष कृष्णा कांत, प्रांतीय संगठन सचिव पंकज छाबड़ा, पश्चिम सिंहभूम केमिस्टस एंड ड्रगिस्टस एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश ठक्कर, सचिव रमेश खिरवाल, उपाध्यक्ष स्वप्न दत्ता, संगठन सचिव रजत घोष, रांची केमिस्टस एंड ड्रगिस्टस एसोसिएशन के संगठन सचिव राजीव रंजन, कार्यकारिणी सदस्य दिनेश प्रसाद, पूर्वी सिंहभूम केमिस्टस एंड…
Jamshedpur News: टेल्को स्थित गुलमोहर हाई स्कूल के प्राइमरी सेक्शन परिसर में शनिवार को आयोजित ‘होराइजन 2025’ ने विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्र में विद्यार्थियों की रचनात्मक सोच और प्रतिभा को प्रभावशाली रूप से सामने रखा। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी पर आधारित इस विशेष कार्निवल में शिक्षा को प्रयोगात्मक और व्यावहारिक रूप देने का सफल प्रयास देखने को मिला, जिसे उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों ने खूब सराहा। कार्यक्रम की शुरुआत प्राइमरी सेक्शन के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई। गीत, नृत्य और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बच्चों ने विज्ञान, तकनीक और मानवता के आपसी संबंध को सरल…
Chaibasa News: शनिवार को पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने पश्चिमी सिंहभूम जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि सदर अस्पताल चाईबासा में जो हुआ, वह किसी एक परिवार की नहीं बल्कि पूरे सिस्टम की विफलता है। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक है कि एक आदिवासी पिता को अपने नवजात बच्चे का शव थैले में रखकर जंगल-पहाड़ी रास्तों से गांव ले जाने के लिए मजबूर होना पड़ा। यह घटना सरकार और स्वास्थ्य विभाग के बड़े-बड़े दावों की पोल खोलती है। गीता कोड़ा ने कहा कि आदिवासी और सुदूर ग्रामीण इलाकों में आज भी…
Jamshedpur News: एक ओर जहां शहर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित आगमन को लेकर पुलिस-प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुस्तैद होने का दावा कर रहा है, वहीं दूसरी ओर जिला मुख्यालय से सटे इलाके में हुई चोरी की बड़ी वारदात ने इन दावों की पोल खोल दी है। उपायुक्त कार्यालय से महज चंद फरलांग की दूरी पर शुक्रवार की रात चोरों ने बेखौफ होकर आधा दर्जन से अधिक फुटपाथी दुकानों में सेंधमारी कर इलाके में सनसनी फैला दी। यह घटना साकची थाना क्षेत्र अंतर्गत जुबिली पार्क गेट के समीप की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार देर…
Health News: अक्सर हम मुंह सूखने या बार-बार प्यास लगने को मामूली डिहाइड्रेशन मानकर टाल देते हैं, लेकिन आयुर्वेद इसे ‘मुख शोष’ कहता है, जो शरीर के भीतर पनप रही किसी गंभीर बीमारी का अलार्म हो सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि लार का कम बनना केवल मुंह की समस्या नहीं है, बल्कि यह आपके पाचन तंत्र, दाँतों की सुरक्षा और रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) पर सीधा हमला है। अगर आप भी पानी पीने के बावजूद सूखापन महसूस करते हैं, तो यह समय सतर्क होने का है। वात-पित्त का बिगड़ता खेल और बीमारियों का संकेत आयुर्वेद के प्राचीन ग्रंथों,…
