Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम जिला में आदिवासी ‘हो’ समाज महासभा ने सेरेंगसिया घाटी के शहीदों की शहादत की वास्तविक तिथि को लेकर इतिहास में सुधार की मांग दोहराते हुए कहा कि वर्ष 1837-38 में ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ हुए ऐतिहासिक संघर्ष में बलिदान देने वाले वीरों को 02 जनवरी को ही श्रद्धांजलि दी जानी चाहिए। इसी मांग के साथ 02 जनवरी को सेरेंगसिया घाटी शहीद स्मारक स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां विभिन्न इकाइयों के पदाधिकारियों और सदस्यों ने शहीदों को नमन किया। कार्यक्रम में आदिवासी ‘हो’ समाज महासभा, युवा महासभा, महिला महासभा एवं सेवानिवृत्त संगठन के…
Author: Faizal Haque
Chaibasa News: जब इरादे मजबूत हों तो हालात रास्ता नहीं रोक पाते। पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा के पुलहातु निवासी संजय कच्छप ने यही साबित कर दिखाया है। सीमित संसाधनों में पढ़ाई करने वाले संजय ने शिक्षा की कमी का दर्द खुद झेला और उसी दर्द को हजारों बच्चों के उजाले में बदल दिया। आज वे झारखंड में लाइब्रेरी को केवल किताबों का कमरा नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन का माध्यम बना चुके हैं। संजय कच्छप बताते हैं कि छात्र जीवन में आर्थिक तंगी के कारण किताबें जुटाना उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती थी। इसी वजह से वे भारतीय प्रशासनिक सेवा…
Jamshedpur News: इन दिनों शहर की सड़कों पर एक अनोखा नज़ारा लोगों का ध्यान खींच रहा है। कहीं वाहन दौड़ रहे हैं तो कहीं यमराज गदा थामे चेतावनी देते नजर आ रहे हैं। यह दृश्य किसी नाटक या फिल्म का हिस्सा नहीं, बल्कि सड़क सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन की खास पहल है। उपायुक्त के निर्देश पर जमशेदपुर में 1 जनवरी से 31 जनवरी तक सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है और इसी क्रम में आमजन को नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। शुक्रवार को शहर की प्रमुख सड़कों पर यमराज का रूप धरे कलाकार नजर आए,…
Jamshedpur News: देश के अग्रणी प्रबंधन संस्थान एक्सएलआरआइ – जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, जमशेदपुर एक बार फिर वैश्विक बौद्धिक संवाद का केंद्र बनने जा रहा है। जे.आर.डी. टाटा फाउंडेशन फॉर बिजनेस एथिक्स के तत्वावधान में एक्सएलआरआइ में तीसरे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 2026 का आयोजन किया जाएगा, जिसमें भारत सहित दुनिया भर से उद्योग जगत के दिग्गज, शिक्षाविद, नीति-निर्माता और शोधकर्ता भाग लेंगे। यह सम्मेलन 9 जनवरी 2026 की शाम 4:30 बजे से शुरू होकर 11 जनवरी 2026 की दोपहर 1:00 बजे तक एक्सएलआरआइ परिसर में आयोजित होगा। शुक्रवार को एक्सएलआरआई द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सम्मेलन का मुख्य विषय “व्यवसाय…
Chaibasa News: कैंसर से पीड़ित मरीजों के लिए एक विशेष ओपीडी क्लिनिक का आयोजन सदर अस्पताल, चाईबासा में 10 जनवरी 2026 (शनिवार) को किया जाएगा। यह विशेष ओपीडी प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक संचालित होगी। इस अवसर पर पीयरलेस हॉस्पिटल, कोलकाता से वरिष्ठ कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीब भट्टाचार्य (MBBS, MD रेडियोथेरेपी, DNB मेडिकल ऑन्कोलॉजी) मरीजों को निःशुल्क परामर्श एवं मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। कैंसर से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या से पीड़ित मरीज इस शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सक से सलाह ले सकेंगे। यह विशेष ओपीडी “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर संचालित की जाएगी। आयोजन…
Chaibasa News; नववर्ष के अवसर पर शुक्रवार को जिला बार एसोसिएशन चाईबासा के महासचिव फादर अगस्तीन कुल्लू के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मो. शाकिर से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश को पुष्पगुच्छ भेंट कर नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। भेंट के दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मो. शाकिर ने भी सभी अधिवक्ताओं को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने अधिवक्ताओं से सौहार्दपूर्ण वातावरण में बातचीत करते हुए उनकी विभिन्न समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। साथ ही न्यायालय से संबंधित विषयों पर…
Chaibasa News: माघ मेला के शुभ अवसर पर महाकाल परिवार चाईबासा की ओर से अयोध्या धाम यात्रा 2026 का शुभारंभ किया गया। यह धार्मिक यात्रा प्रातः 10:00 बजे चाईबासा से प्रारंभ हुई। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला। यात्रा पर निकलने वाले श्रद्धालुओं को महाकाल परिवार के सदस्यों द्वारा तिलक लगाकर शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही यात्रा का नेतृत्व कर रहे भाइयों को भगवा रंग का वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया और उनकी मंगलमय व सुरक्षित यात्रा की कामना की गई। कार्यक्रम के दौरान “जय श्रीराम” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय…
Lohardaga News: खरसावां गोलीकांड की बरसी के अवसर पर गुरुवार को लोहरदगा जिले में राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा जिला समिति की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहीदों को नमन करते हुए माल्यार्पण किया गया तथा मोमबत्तियां जलाकर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर समिति के प्रतिनिधियों जलेश्वर उरांव और सुधीर उरांव ने कहा कि पहली जनवरी आदिवासी समाज के लिए काला दिवस है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि खरसावां गोलीकांड आदिवासी समाज के शांतिपूर्ण आंदोलन पर हुए अमानवीय दमन की प्रतीक घटना है,…
Chaibasa News: गुरुवार को एंटी करप्शन ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व लोकसभा-विधानसभा प्रत्याशी धी. रामहरि पेरियार ने सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत खरसावां स्थित शहीद स्थल पहुंचकर खरसावां गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि खरसावां गोलीकांड में 35 शहीदों पर सरकारी मुहर लगी है, लेकिन आज़ादी के 77 वर्षों बाद भी केवल 2 शहीद परिवारों को ही सरकारी संवेदना मिल सकी है, जबकि शेष 33 शहीद आज भी सरकारी रिकॉर्ड में गुमनाम हैं। उन्होंने इसे प्रशासनिक चूक नहीं, बल्कि आदिवासी शहादत को इतिहास से मिटाने की सुनियोजित साजिश बताया। धी. रामहरि पेरियार ने…
Saraikela-Kharsawan News: आज दिनांक 1 जनवरी 2026 को आदिवासी किसान मजदूर पार्टी के बैनर तले जिला अध्यक्ष मानसिंह तिरिया एवं सरायकेला जिला अध्यक्ष सुनील गगाराई के संयुक्त तत्वाधान में कोल्हान क्षेत्र के खरसावां, सेरेंगसिया, जगन्नाथपुर और राजाबासा में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर शहीदों के अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया गया। मानसिंह तिरिया ने कहा कि कोल विद्रोह में शहीद हुए वीरों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। उन्होंने कहा कि 1 जनवरी और 2 जनवरी आदिवासी इतिहास के लिए शोक का दिन है। इन दिनों में आदिवासियों की हत्या की…
Ranchi News: नए साल के आगमन के साथ रांची और देश के कई महानगरों में कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम में तेज़ी से वृद्धि हुई है। रांची में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम 111.50 रुपये बढ़कर अब 1,844.50 रुपये हो गए हैं। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में भी 110–111 रुपये तक का इजाफा हुआ है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के अनुसार यह बढ़ोतरी अक्टूबर 2023 के बाद 28 महीनों में सबसे बड़ी मानी जा रही है। इस बढ़ी हुई कीमत का सीधा असर व्यवसायिक उपभोक्ताओं पर पड़ेगा। होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को अब खाना पकाने की…
Ranchi News: रांची वरीय पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली कि सिल्ली थाना क्षेत्र में कुछ तस्कर बड़ी संख्या में बैल बंगाल ले जा रहे हैं। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी नवीन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पशु तस्करी का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने 58 बैलों को जब्त किया और 9 तस्करों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में मो. जमरुद्दीन अंसारी, नेसार असांरी, अशफाक खान, अरमान राय, अमजद खान, आशीष मुण्डा, साजिद राय, अफनान अंसारी और उनजल उरांव शामिल हैं। सभी तस्करों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। थाना प्रभारी नवीन…
Ranchi News: रांची पुलिस ने नशे के काले कारोबार पर बड़ा शिकंजा कसा है। सदर थाना पुलिस की टीम ने कोकर तिरिल इलाके में रेड कर सात लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें गिरोह का सरगना अंबर कुमार राम, उसके माता-पिता बाबला राम और मुन्नी देवी, किरायेदार दिव्या कुमारी और दोस्त पियुष कुमार, समीर तिर्की व अमन कुमार शामिल हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से पुलिस ने 85.71 ग्राम ब्राउन शुगर, एक इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन, सात स्मार्टफोन, ₹7,300 नकद और एक KTM बाइक जब्त की। बाजार में इस ब्राउन शुगर की कीमत लगभग 15 लाख रुपये बताई जा रही…
Bokaro News: 1 जनवरी 1948 खरसावां गोलीकांड के शहीदों को आदिवासी समाज के द्वारा गुरुवार को सेक्टर 12 बिरसा बासा स्थित बिरसा- अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता रेंगो बिरूवा व संचालन झरीलाल पात्रा ने किया। मौके पर आदिवासी समाज के लोगों ने अपने वीर शहीदों को ससन बिड दिरी का प्रतीक फोटो पर फूल माला, दीप प्रज्वलित और दिरी दुल सुनुम (तेल डालकर) करके पारंपरिक तरीके से सुमन श्रद्धा अर्पित कर उनकी कुर्बानी को याद किया। इस दौरान शहीदों की याद में नारे लगाए। खरसावां गोलीकांड और कोल्हान सहित झारखंड के वीर शहीद अमर रहें,…
Chatra News: चतरा में नव वर्ष पर मां भद्रकाली मंदिर में जहां एक ओर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी वहीं दूसरी ओर पिकनिक स्पोटों पर भी शैलानियों की भीड़ उमड़ पड़ी। सभी लोग अपने अपने ढंग से नव वर्ष को सेलिब्रेट करने को बेताब देखे गए। इसी निमित भद्रकाली मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान भक्तों ने मां भद्रकाली की पूजा अर्चना से लेकर सहशस्त्र शिव लिंग की पूजा अर्चना की। वहीं सात्विक लोगों ने नव वर्ष की शुरुआत परिवार के साथ रहकर तथा मंदिरों में पूजा अर्चना कर करना चाहा तो वहीं कुछ युवा…
Chatra News: कंपकंपाती ठंड के बीच भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए जरूरतमंद और बेसहारा ग्रामीणों के बीच गर्म वस्त्र का वितरण किया। सदर प्रखंड के सुदूरवर्ती एवं अतिउग्रवाद प्रभावित गांव बेरियो में आयोजित इस कार्यक्रम के तहत करीब 200 गरीब ग्रामीणों को ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े दिए गए। नव वर्ष के अवसर पर रेड क्रॉस का यह पहला गर्म वस्त्र वितरण शिविर था। यह शिविर लगातार जारी रहेगा। बताते चलें कि बेरियो गांव की स्थिति बेहद चिंताजनक है। कई बच्चों के शरीर पर ढंग के वस्त्र तक नहीं थे और ठंड…
Bokaro News: सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात नियमों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 का विधिवत शुभारंभ गुरुवार को बोकारो स्टील सिटी के नया मोड़ से किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त अजय नाथ झा, उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, और जिला परिवहन पदाधिकारी मारूति मिंज ने तीन सड़क सुरक्षा जागरूकता रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों में भ्रमण कर लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति सचेत करेगा। उपायुक्त ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा केवल यातायात नियमों के पालन तक सीमित…
Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम जिले में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 का गुरुवार को विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर समाहरणालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान निदेशक एनईपी, विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, मोटर वाहन निरीक्षक सहित अन्य उच्च अधिकारियों की मौजूदगी रही। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने बताया कि सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने…
Saraikela News: सीएम हेमंत सोरेन ने खरसावां गोलीकांड के शहीदों को सम्मान देने और उनके परिवारों के अधिकार सुनिश्चित करने का बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि अब शहीदों को गुमनामी में नहीं रहने दिया जाएगा और उनके परिजनों को सम्मान के साथ उनका हक मिलेगा। इसके लिए राज्य सरकार शीघ्र ही एक कमेटी का गठन करेगी और रिटायर जजों को शामिल करते हुए न्यायिक जांच आयोग भी बनाया जाएगा। सीएम गुरुवार, 1 जनवरी 2026 को खरसावां शहीद स्थल पहुंचे और सीधे शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर उन्होंने मीडिया से बातचीत और सभा को संबोधित करते…
Jamshedpur News: गम्हरिया के औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार रात एक फैक्ट्री में काम के दौरान हुए विवाद ने गंभीर रूप ले लिया और एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान दिनेश मुंडा के रूप में हुई है। घटना उषा मोड़ स्थित क्रॉस लिमिटेड कंपनी के प्लांट नंबर पांच में हुई। विवाद के बाद पुलिस ने आरोपी मजदूर मुन्ना प्रधान को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम लगभग छह बजे दिनेश मुंडा अपनी ड्यूटी पर पहुंचे थे। दो घंटे बाद, रात करीब आठ बजे, उनका साथी मजदूर…
