फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

राष्ट्रीय कैंप में चमके कोडरमा के 4 NCC कैडेट, लौटते ही हुआ भव्य स्वागत

Koderama : राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित एनसीसी के IDSSC (Inter Directorate Shooting Sports Championship) कैंप में झारखंड का प्रतिनिधित्व कर लौटे 45 झारखंड बटालियन एनसीसी, कोडरमा के चार कैडेटों का रविवार को कोडरमा रेलवे स्टेशन पर भव्य एवं गर्मजोशी से स्वागत किया गया। तमिलनाडु के

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

Koderama :  राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित एनसीसी के IDSSC (Inter Directorate Shooting Sports Championship) कैंप में झारखंड का प्रतिनिधित्व कर लौटे 45 झारखंड बटालियन एनसीसी, कोडरमा के चार कैडेटों का रविवार को कोडरमा रेलवे स्टेशन पर भव्य एवं गर्मजोशी से स्वागत किया गया। तमिलनाडु के त्रिची में 21 जुलाई से 3 अगस्त तक आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के कैंप में देशभर के कैडेटों ने भाग लिया।

कमांडिंग ऑफिसर पारस लिंबू के नेतृत्व में कैडेटों को नई दिशा

45 झारखंड बटालियन एनसीसी, कोडरमा के नवनियुक्त कमांडिंग ऑफिसर कर्नल पारस लिंबू को भारत के राष्ट्रपति द्वारा वीरता के लिए प्रदान किए जाने वाले देश के दूसरे सर्वोच्च वीरता पुरस्कार कीर्ति चक्र से सम्मानित किया जा चुका है। उनका यह सम्मान कोडरमा जिले एवं झारखंड राज्य के लिए गौरव का विषय है। उनके कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में एनसीसी कैडेटों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं और कैंपों में बेहतर प्रदर्शन के लिए लगातार प्रोत्साहित एवं तैयार किया जा रहा है।
बिहार-झारखंड निदेशालय के 18 कैडेटों में कोडरमा के चार कैडेट चयनित
इस राष्ट्रीय कैंप के लिए बिहार एवं झारखंड निदेशालय से चयनित 18 कैडेटों में 45 झारखंड बटालियन एनसीसी के चार कैडेटों का चयन होना बटालियन की उत्कृष्ट प्रशिक्षण व्यवस्था और कैडेटों को आगे बढ़ाने के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों को दर्शाता है। कैंप में कैडेट पृथ्वीराज (सी.एच. +2 हाई स्कूल, कोडरमा), कैडेट आदित्य भारती (आरएलएसवाई इंटर कॉलेज), कैडेट सलोनी कुमारी (जे.जे. कॉलेज) एवं कैडेट सूरज कुमार सिंह (पारसनाथ कॉलेज) ने भाग लिया।
चारों कैडेटों ने राष्ट्रीय स्तर के इस कैंप में अनुशासन, समर्पण, टीम भावना एवं नेतृत्व क्षमता का परिचय देते हुए झारखंड का प्रतिनिधित्व किया।
कोडरमा स्टेशन पर अधिकारियों ने किया कैडेटों का स्वागत
तमिलनाडु के त्रिची में कैंप पूरा कर रविवार को कोडरमा लौटे चारों कैडेटों का रेलवे स्टेशन पर एनसीसी अधिकारियों एवं पदाधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर सूबेदार मेजर जी.के. चौधरी, सूबेदार चंपा मुर्मू, हवलदार अजीत कुमार, एएनओ लेफ्टिनेंट राधिका, लेफ्टिनेंट मिंज एवं सेकेंड ऑफिसर नवीन चौधरी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर व्याख्याता सह एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट संतोष कुमार ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि 45 झारखंड बटालियन एनसीसी, कोडरमा के नए कमांडिंग ऑफिसर कर्नल पारस लिंबू राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किए गए कीर्ति चक्र से सम्मानित जिले एवं राज्य के लिए गर्व की बात है। उनके व्यक्तित्व, अनुभव और नेतृत्व से एनसीसी कैडेटों को नई प्रेरणा और दिशा मिलेगी।
उन्होंने कहा कि कमांडिंग ऑफिसर पारस लिंबू का कैडेटों के लिए स्पष्ट विजन और मिशन है। उनका उद्देश्य कैडेटों को केवल अग्निवीर बनने तक सीमित रखना नहीं, बल्कि उन्हें भविष्य में भारतीय सेना एवं अन्य क्षेत्रों में अधिकारी पदों तक पहुंचने के लिए भी प्रेरित एवं तैयार करना है। उन्होंने कहा कि एनसीसी कैडेटों में नेतृत्व, अनुशासन, आत्मविश्वास और राष्ट्रसेवा की भावना पहले से ही विकसित होती है, जरूरत है तो उन्हें सही मार्गदर्शन और अवसर प्रदान करने की।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram