Author: Shiwam Keshri

गुमला/डुमरी :- जिले में संचालित “प्रोजेक्ट द्वार” अभियान के तहत गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने डुमरी प्रखंड के दुर्गम PVTG गांव असुरटोली व लातापानी (करमदोन) का दौरा किया। यह दौरा कई मायनों में ऐतिहासिक रहा, क्योंकि पहली बार कोई उपायुक्त इस दूरस्थ असुर एवं कोरवा जनजाति बहुल गांव तक पहुंची थीं। उपायुक्त के पहुंचते ही गांव में उत्साह, भरोसा और लंबे समय से चली आ रही उम्मीदों की रोशनी साफ दिखी। असुरटोली में आदिम जनजाति ‘असुर’ के 10 परिवार और लातापानी में ‘कोरवा’ समुदाय के 13 परिवार रहते हैं। दोनों गांव वर्षों से बुनियादी सुविधाओं की कमी, टूटी टंकियों, सड़क…

Read More

गुमला। आगामी मकर संक्रांति पर्व को देखते हुए लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गुमला जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। उपायुक्त श्रीमती प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर सोमवार को खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी श्री प्रकाश चंद्र गुग्गी के नेतृत्व में गुमला शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों में विशेष छापेमारी सह निरीक्षण अभियान चलाया गया। त्योहारों के अवसर पर मिलावटी वस्तुओं की बिक्री की संभावना बढ़ जाती है, ऐसे में प्रशासन ने पहले से ही निगरानी व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है। छापेमारी अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शहर के कई प्रमुख प्रतिष्ठानों…

Read More

गुमला:- सिकल सेल एनीमिया जांच अभियान में गुमला जिले ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की पहल और स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी के तहत जिले में चिन्हित सभी नागरिकों की जांच पूरी कर ली गई है। गुमला झारखंड का पहला ऐसा जिला बन गया है जहां 100 प्रतिशत से अधिक सिकल सेल जांच दर्ज की गई है। जिले के 8,51,054 लक्षित लाभुकों के मुकाबले 8,59,846 नागरिकों की जांच कर 101 प्रतिशत उपलब्धि हासिल की गई। जांच के दौरान 2,198 नागरिक सिकल सेल कैरियर और 255 नागरिक सिकल सेल रोगी के रूप में सामने आए हैं। इन…

Read More

गुमला:- जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने और जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 06 जनवरी से 10 जनवरी 2026 तक व्यापक स्तर पर “प्रखण्ड स्वास्थ्य मेला” आयोजित किया जा रहा है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं—आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY), आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन—को लोगों तक पहुंचाने के लिए यह कार्यक्रम सभी प्रखंडों में एक दिवसीय रूप से आयोजित होगा। जिले के प्रत्येक सीएचसी और पीएचसी में आयोजित होने वाले इस स्वास्थ्य मेले में नागरिकों को कई महत्वपूर्ण सेवाएं एक ही स्थान…

Read More

गुमला/चैनपुर: जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA) के निर्देश पर चैनपुर, डुमरी और जारी प्रखंड क्षेत्रों में सामाजिक कुरीतियों को मिटाने और ग्रामीणों को कानूनी जागरूकता प्रदान करने के उद्देश्य से व्यापक अभियान चलाया गया। इसी क्रम में डुमरी प्रखंड के खेतली पंचायत भवन में एक विशेष जागरूकता शिविर आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं, पुरुष और युवा शामिल हुए। शिविर में वक्ताओं ने नशा मुक्ति, बाल विवाह, डायन-बिसाही और सामाजिक शोषण जैसी कुरीतियों पर खुलकर चर्चा की। विशेषज्ञों ने कहा कि बाल विवाह न केवल एक दंडनीय अपराध है, बल्कि यह बच्चों के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास…

Read More

गुमला/चैनपुर : धान खरीदारी प्रक्रिया को सुचारू और पारदर्शी बनाने के लिए बुधवार को चैनपुर प्रखंड में प्रशासनिक अधिकारियों का औचक निरीक्षण चला। अपर समाहर्ता सहसेंद्र बड़ाईक और जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप भगत ने छीछवानी, बरवेनगर और चैनपुर लैंप्स में पहुंचकर धान अधिप्राप्ति की वास्तविक स्थितियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता ने लैंप्स अध्यक्ष और सचिव को स्पष्ट निर्देश दिया कि धान खरीद में तेजी लाई जाए, ताकि निर्धारित लक्ष्य समय सीमा के भीतर पूरा हो सके। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि धान बेचने वाले किसानों को भुगतान में किसी भी प्रकार की देरी नहीं…

Read More

चैनपुर (गुमला): शीतलहर के चलते तापमान में लगातार गिरावट बनी हुई है और कड़ाके की ठंड से ग्रामीण क्षेत्र विशेष रूप से प्रभावित हो रहे हैं। ऐसे समय में चैनपुर प्रखंड के कातिंग पंचायत में सामाजिक सरोकार की एक मिसाल देखने को मिली, जब पंचायत की मुखिया मधुरा मिंज ने जरूरतमंद और असहाय बुजुर्गों के बीच कंबल वितरण कर ठंड से राहत पहुंचाने की पहल की। पंचायत के विभिन्न टोला-गांवों से आए कुल 40 बुजुर्गों को कंबल दिए गए। ठंड की मार झेल रहे इन लोगों के लिए यह सहायता बेहद काम की साबित हुई। कंबल पाकर बुजुर्गों के चेहरे…

Read More

गुमला/डुमरी:-डुमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत नटावल ग्राम के आगे पहाड़ी क्षेत्र के पास मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कांजी गांव निवासी अंजलैश मिंज (26 वर्ष), पिता भक्ति मिंज के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अंजलैश मिंज मंगलवार की रात बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान नटावल ग्राम के आगे पहाड़ी इलाके में उनकी बाइक अत्यधिक तेज रफ्तार में थी। अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो…

Read More

गुमला/चैनपुर:-सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आम लोगों को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से चैनपुर थाना परिसर में बुधवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान थाने के सब-इंस्पेक्टर अरविंद कुमार के नेतृत्व में पुलिस जवानों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसआई अरविंद कुमार ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों का पालन भर नहीं है, बल्कि यह जीवन की रक्षा का संकल्प है। उन्होंने कहा कि पुलिस का दायित्व केवल नियम तोड़ने वालों का चालान करना नहीं, बल्कि लोगों को…

Read More

गुमला/चैनपुर:-आगामी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के भव्य, सुव्यवस्थित और गरिमामय आयोजन को लेकर मंगलवार को चैनपुर अनुमंडल कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी पूर्णिमा कुमारी ने की। बैठक के दौरान गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले झंडोत्तोलन कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई। एसडीओ पूर्णिमा कुमारी ने विभिन्न सरकारी कार्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों में झंडोत्तोलन के समय निर्धारण को लेकर स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी स्थानों पर कार्यक्रम निर्धारित समय के अनुसार ही संपन्न होने चाहिए और किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। एसडीओ…

Read More

गुमला/डुमरी:-डुमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुटलू की एक महिला के साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण और करीब 6 लाख रुपये की ठगी का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर डुमरी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पीड़िता के अनुसार, वह टाटा में रहकर एक निजी कंपनी में कार्यरत थी। इसी दौरान shadi.com के माध्यम से उसकी पहचान धनबाद के भूली निवासी प्रशांत सिंह से हुई। ऑनलाइन बातचीत के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और आरोपी ने शादी का…

Read More

गुमला/डुमरी  :-गुमला जिला के डुमरी प्रखंड अंतर्गत चिड़रा नदी के समीप सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। टेंपो पलटने से एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। मिली जानकारी के अनुसार, बहडा टोली गांव में एक शादी समारोह आयोजित था। समारोह में शामिल होने के बाद सभी लोग टेंपो में सवार होकर मन्दरिया गांव लौट रहे थे। इसी क्रम में सोमवार रात्रि लगभग 10:30 बजे चिड़रा नदी पार करने के बाद चढ़ान…

Read More

गुमला/बिशनपुर :-गुमला जिले के बिशनपुर प्रखंड में प्रत्येक मंगलवार को लगने वाला साप्ताहिक बाजार इन दिनों सुविधा से अधिक खतरे का कारण बनता जा रहा है। बाजार के दिन सवारी पिकअप वाहनों में खुलेआम ओवरलोडिंग की जा रही है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। खासतौर पर बनारी–कश्मार क्षेत्र से बिशनपुर बाजार आने-जाने वाले पिकअप वाहनों में क्षमता से कहीं अधिक सवारियां बैठाई जा रही हैं। कई वाहनों में लोग पीछे की ओर लटकते, झूमते और डोलते हुए सफर करते नजर आते हैं। वाहन असंतुलित होने या अचानक ब्रेक लगने की स्थिति में गंभीर दुर्घटना से इनकार नहीं…

Read More

गुमला/जारी : गुमला जिले के जारी प्रखंड अंतर्गत सिसिकरमटोली पंचायत में ठंड से जूझ रहे बुजुर्गों के लिए राहत की एक सराहनीय पहल देखने को मिली। जिला परिषद सदस्य दिलीप बड़ाइक ने पंचायत की मुखिया फुलमैत देवी के साथ मिलकर जरूरतमंद एवं असहाय बुजुर्गों के बीच कंबल का वितरण किया। इस दौरान दर्जनों बुजुर्गों को ठंड से बचाव के लिए कंबल उपलब्ध कराए गए। कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान जिला परिषद सदस्य दिलीप बड़ाइक ने कहा कि सर्दी के मौसम में सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों और गरीब परिवारों को होती है। ऐसे में जनप्रतिनिधियों का यह दायित्व बनता है कि…

Read More

गुमला/सिसई:-बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की निर्मम हत्या के विरोध में सोमवार को संपूर्ण सिसई बंद रखा गया। प्रखंड के विभिन्न पंचायतों और गांवों से हजारों की संख्या में हिंदू, सरना और सनातनी युवा, महिला और पुरुष शामिल हुए। रैली सिसई थाना चौक से शुरू होकर थाना रोड होते हुए सिसई चौक तक पहुंची। रैली में शामिल लोगों ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री युनुस खान का पुतला दहन किया और जोरदार नारे लगाए। युवा और महिलाएं हाथों में तख्ती और भगवा झंडा लेकर “दीपू चंद्र दास के हत्यारों को फांसी दो”, “हिंदुओं की हत्या नहीं सहेंगे”, “बांग्लादेश सरकार होश…

Read More

गुमला/चैनपुर :-प्रखंड मुख्यालय सहित चैनपुर के शहरी और ग्रामीण इलाकों में अंधेरे को दूर करने के उद्देश्य से विधायक मद से लगाई गई सोलर आधारित स्ट्रीट लाइटें अब खुद सवालों के घेरे में हैं। लगभग एक वर्ष पूर्व बड़े प्रचार और उम्मीदों के साथ स्थापित की गई ये लाइटें आज कई प्रमुख स्थानों पर बंद पड़ी हैं, जिससे आम लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। चैनपुर प्रखंड के विभिन्न अखाड़ा स्थलों, सार्वजनिक चौक-चौराहों, अल्बर्ट एक्का चौक, थाना परिसर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्रखंड कार्यालय परिसर तथा बस स्टैंड जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में इन सोलर स्ट्रीट लाइटों को लगाया…

Read More

गुमला/पालकोट :-पालकोट थाना क्षेत्र अंतर्गत कोलेंग पंचायत स्थित ऐतिहासिक कोलेंग गढ़ में माघ द्वितीय जतरा समिति के तत्वावधान में भव्य जतरा महोत्सव का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों के साथ-साथ समाजसेवी, जनप्रतिनिधि एवं कलाकारों की उपस्थिति ने आयोजन को खास बना दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मंगल भोक्ता शामिल हुए, जबकि विशिष्ट अतिथि श्री सोनू इक्का एवं प्रकाश नारायण सिंह ‘गुड्डू’ ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से आयोजन की शोभा बढ़ाई। समाजसेवी कमल साहू कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक रहे, जिनकी सक्रिय सहभागिता से आयोजन को नई…

Read More

गुमला:घाघरा प्रखंड की सेहल पंचायत अंतर्गत स्थित सेहल गांव आज यह साबित कर रहा है कि अगर सरकारी योजनाएं, सामाजिक संस्थाएं और किसान एक साझा उद्देश्य के साथ मिलकर काम करें, तो ग्रामीण विकास केवल कागजों तक सीमित नहीं रहता, बल्कि लोगों की ज़िंदगी में साफ-साफ दिखाई देता है। कभी सीमित संसाधनों, अनियमित खेती और आजीविका की अनिश्चितता से जूझने वाला यह गांव आज जलवायु-स्मार्ट विकास, सौर ऊर्जा आधारित सिंचाई और बढ़ती किसान आमदनी का एक प्रेरणादायी उदाहरण बन चुका है। सेहल गांव में यह बदलाव एक दिन में नहीं आया। इसके पीछे मनरेगा (MGNREGA), कृषि एवं उद्यान विभाग, सामाजिक…

Read More

गुमला:नशे के बढ़ते खतरे के खिलाफ गुमला में शुक्रवार को एक व्यापक जन-जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा), नई दिल्ली एवं झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (झालसा), रांची के दिशा-निर्देशन में आयोजित नशा मुक्ति अभियान के तहत व्यवहार न्यायालय गुमला से भव्य जागरूकता रैली निकाली गई। रैली व्यवहार न्यायालय परिसर से प्रारंभ होकर गुमला टाउन, टावर चौक, थाना मोड़ होते हुए गुमला बस स्टैंड तक गई, जिसके बाद पुनः व्यवहार न्यायालय परिसर में समाप्त हुई। रैली में बड़ी संख्या में न्यायिक अधिकारी, पुलिस प्रशासन और स्वयंसेवकों की भागीदारी रही। इस अवसर पर व्यवहार न्यायालय गुमला…

Read More

गुमला/पालकोट :पालकोट प्रखंड अंतर्गत कोलेंग पंचायत के सेमरा ग्राम में माघ जतरा के पावन अवसर पर भव्य मेला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन उत्साह और श्रद्धा के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि मनीष हिंदुस्तान उर्फ मनीष कुमार साहू ने फीता काटकर किया। आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भागीदारी रही, जिससे पूरा गांव उत्सवमय माहौल में डूबा नजर आया। इस अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष पारसनाथ सिंह, उपाध्यक्ष विजय कुल्लू, सचिव संजय गोप, कोषाध्यक्ष राम लखन, संरक्षक बसंत सिंह सहित बिरहा गोप, मुंडा खड़िया, लाल नगसिया, इंदर गोप, रोशन साहू, बबलू सिंह समेत…

Read More