डुमरी प्रखंड में शिक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाने हेतु मासिक गुरुगोष्ठी का आयोजन प्रखण्ड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस बैठक में प्रखंड अंतर्गत सभी विद्यालयों के प्रभारी, सभी क्लस्टर रिसोर्स कोऑर्डिनेटर (सीआरसी), पिरामल फाउंडेशन के प्रतिनिधि एवं शिक्षा से जुड़े अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। गुरुगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार, विद्यार्थियों की उपस्थिति, शिक्षक प्रशिक्षण, व नवीनतम शैक्षणिक गतिविधियों पर चर्चा करना था। बैठक में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी श्री तपेश्वर शाहू तथा प्रखंड साधनसेवी श्री राकेश कुमार द्वारा बैठक का संचालन किया गया एवं बैठक का मुख्य एजेंडा प्रस्तुत किया गया। बैठक में निम्नलिखित प्रमुख…
Author: Shiwam Keshri
चैनपुर: चैनपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी यादव बैठा और अंचल अधिकारी दिनेश गुप्ता की संयुक्त अध्यक्षता में जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 104 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 99 आवेदनों का त्वरित निपटारा किया गया, जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली।प्राप्त शिकायतों में विभिन्न प्रकार की समस्याएं शामिल थीं। सर्वाधिक शिकायतें राशन कार्ड (28 आवेदन) और आय प्रमाण पत्र (27 आवेदन) से संबंधित थीं। इसके अतिरिक्त, आवासीय प्रमाण पत्र (21 आवेदन) और जाति प्रमाण पत्र (22 आवेदन) से जुड़ी शिकायतें भी बड़ी संख्या में प्राप्त हुईं। पेंशन से संबंधित…
गुमला: झारखंड के गुमला जिले के जारी प्रखंड के अवराटोली गांव की आदिवासी बेटी डॉ. सोनाझरिया मिंज ने राज्य और देश का नाम रोशन किया है जिसे ग्रामीणों में गर्व व ख़ुशी की लहर देखने को मिला। वही डॉ सोनझरिया संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) ने उन्हें और कनाडा की डॉ एमी पेरेंट को संयुक्त रूप से आदिवासी ज्ञान पद्धति शासन में परिवर्तन के लिए शोध-चेयर नियुक्त किया गया है। डॉ एमी पेरेंट कनाडा के आदिवासी समुदाय की हैं। यूनेस्को ने पहली बार विश्व की दो आदिवासी महिलाओं को शोध चेयर स्थापित किया है। इस महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय…
गुमला जिले के चैंपनुर में पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण के महत्व को उजागर करने के उद्देश्य से, चैनपुर स्थित कौशल विकास केंद्र की छात्राओं ने आज एक अनूठा जागरूकता अभियान चलाया। प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए केंद्र आने वाली इन युवा छात्राओं ने स्थानीय समुदाय को जागरूक करने हेतु एक सार्वजनिक दीवारो पर विभिन्न प्रेरणादायक नारे (स्लोगन) लिखे, जिन्होंने सबका ध्यान खींचा। छात्राओं द्वारा मुख्यालय के विभिन दीवार पर लिखा गया मुख्य संदेश था: “आओ पेड़ लगाएं जीवन में खुशहाली लाएं”, जो लोगों को पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करता है। इस अभियान में, छात्राओं ने विभिन्न नारों के माध्यम…
चैनपुर – चैनपुर पंचायत भवन में सोमवार को परिवार विकास संस्था द्वारा बाल संरक्षण को लेकर एक महत्वपूर्ण जागरूकता अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा ने की, जिसमें बच्चों को दुर्व्यवहार, शोषण, उपेक्षा और हिंसा से बचाने के उपायों पर जोर दिया गया।अभियान में चैनपुर की मुखिया शोभा देवी, उप मुखिया तेरेसा लकड़ा, पंचायत समिति आशा लकड़ा, वार्ड सदस्य रश्मि भारती टोप्पो, और परिवार विकास संस्था के फील्ड कोऑर्डिनेटर कपिल देव यादव और सीताराम मुंडा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।कार्यक्रम के दौरान बच्चों के विभिन्न अधिकारों पर गहन चर्चा की गई। इसमें शिक्षा…
चैनपुर – चैनपुर पंचायत भवन में सोमवार को परिवार विकास संस्था द्वारा बाल संरक्षण को लेकर एक महत्वपूर्ण जागरूकता अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा ने की, जिसमें बच्चों को दुर्व्यवहार, शोषण, उपेक्षा और हिंसा से बचाने के उपायों पर जोर दिया गया।अभियान में चैनपुर की मुखिया शोभा देवी, उप मुखिया तेरेसा लकड़ा, पंचायत समिति आशा लकड़ा, वार्ड सदस्य रश्मि भारती टोप्पो, और परिवार विकास संस्था के फील्ड कोऑर्डिनेटर कपिल देव यादव और सीताराम मुंडा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।कार्यक्रम के दौरान बच्चों के विभिन्न अधिकारों पर गहन चर्चा की गई। इसमें शिक्षा…
Jharkhand News: झारखंड के गुमला जिले के चैनपुर प्रखंड की लगभग 200 आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं ने आज प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। आंगनबाड़ी सेविका संघ की अध्यक्ष ममता गुप्ता ने बताया कि वे सभी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रही हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है।ममता गुप्ता ने बताया कि आंगनबाड़ी सेविकाओं के मानदेय में 2018 के बाद से कोई वृद्धि नहीं की गई है, जबकि वे पिछले 50 वर्षों से बाल विकास के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रही हैं। उन्होंने याद दिलाया कि दिसंबर 2023 में भी…
गुमला/चैनपुर :चैनपुर प्रखंड में विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह के लिए रखा गया अनाज रखरखाव की कमी और जर्जर भंडारण सुविधाओं के अभाव में लगातार खराब हो रहा है। यह गंभीर चिंता का विषय है कि उन जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाला महत्वपूर्ण राशन, जो गरीबी और बुनियादी सुविधाओं के अभाव में जीवनयापन कर रहे हैं, समय पर और सही गुणवत्ता में नहीं मिल पा रहा है। जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा ने इस मामले पर गहरी चिंता व्यक्त की है।जानकारी के अनुसार, पीवीटीजी परिवारों को मिलने वाला यह महत्वपूर्ण राशन एक अत्यंत जर्जर भवन में रखा जा रहा…
चैनपुर: चैनपुर प्रखंड मुख्यालय के चर्च मोड़ स्थित वीर शहीद पीटर टोप्पो की प्रतिमा पर सीआरपीएफ के पदाधिकारियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और परिजनों ने माल्यार्पण कर उनका 36वां शहादत दिवस भावपूर्ण तरीके से मनाया।इस अवसर पर, शहीद के परिवार के सदस्यों ने भी बारी-बारी से प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सीआरपीएफ 158 बटालियन के इंस्पेक्टर राम नरेश ने शहीद पीटर टोप्पो के अदम्य साहस और बलिदान को याद किया। उन्होंने बताया कि हवलदार पीटर टोप्पो सीआरपीएफ बटालियन, पंजाब में तैनात थे।29 जून 1989 को, आतंकवादियों द्वारा की गई गोलीबारी में देश सेवा के कर्तव्य का पालन करते हुए…
गुमला/चैनपुर: गुमला सदर अस्पताल में ढाई वर्षीय कल्याणी कुमारी की संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत के बाद परिजनों ने स्वास्थ्य कर्मियों पर इलाज में घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया.चैनपुर थाना क्षेत्र के बेंदोरा गांव निवासी सहिंद्र नायक की बेटी कल्याणी की मौत के बाद अस्पताल में तनाव का माहौल बन गया था. परिजन स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे.परिजनों का आरोप है कि रक्तदान करने के बावजूद बच्ची को समय पर रक्त नहीं दिया गया, जिसके कारण उसकी जान चली गई. अस्पताल के गार्ड और अन्य कर्मियों ने हस्तक्षेप कर मामले को…
जारी: गुमला जिले के चैनपुर से जारी तक 26 करोड़ 32 लाख 90 हजार रुपये की लागत से बनी 10 किलोमीटर लंबी सड़क पहली ही बारिश में जगह-जगह से टूटने लगी है। यह प्रमुख सड़क जो जारी को चैनपुर से जोड़ती है और परमवीर चक्र विजेता अल्बर्ट एक्का के पैतृक गांव तक जाती है, अब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुकी है। ग्रामीणों में इस बात को लेकर भारी आक्रोश है और उन्होंने उच्च स्तरीय जांच तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। सड़क की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण कार्य में…
गुमला/चैनपुर:- चैनपुर प्रखंड के टिनटागर गांव में शुक्रवार को भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा धूमधाम से निकाली गई, जिसमें हजारों भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही मुख्य पुजारी द्वारा पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई, जिसके बाद भक्तों की लंबी कतारों के साथ जगन्नाथ यात्रा का शुभारंभ हुआ।भक्तों ने भगवान जगन्नाथ, उनके भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय जयकारों से गूंज उठा। मेले में हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे, जो इस पावन अवसर का हिस्सा बनने दूर-दराज से आए थे।शाम लगभग 5 बजे, भक्तों ने…
गुमला/डुमरी:- उपायुक्त श्रीमती प्रेरणा दीक्षित ने बुधवार को डुमरी प्रखंड अंतर्गत मझगांव पंचायत के विभिन्न क्षेत्रों का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बन्दुआ गांव का दौरा किया और वहां सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत का निरीक्षण किया। दौरे की शुरुआत उक्त गांव में लगे धरती आबा जनभागीदारी अभियान के शिविर से हुई। वहां उपस्थित ग्रामीणों द्वारा उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत अभिवादन किया गया। उपायुक्त ने शिविर में लगे सभी स्टालों का निरीक्षण किया और वहां उपस्थित कर्मियों को निर्देशित किया कि सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ योग्य लाभुकों को अवश्य मिले। इसके पश्चात उन्होंने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर…
गुमला/ चैनपुर-: चैनपुर प्रखंड के टीनटागर गांव में गुरुवार को नशा मुक्ति अभियान के तहत ग्रामीणों ने भाग लेकर मादक पदार्थों के खिलाफ एकजुटता दिखाई। इस अवसर पर सभी को संकल्प दिलाया गया कि वे नशा नहीं करेंगे और न ही किसी को नशा करने देंगे। कार्यक्रम में नशे से होने वाले अनेक तरह की बीमारियों के बारे में भी चर्चा की गई। ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया और उन्हें नशा मुक्ति के लिए प्रेरित किया गया पंचायत के मुखिया सुशील दीपक मिंज ने कहा की नशा हमारे समाज के लिए एक बड़ा खतरा…
गुमला/चैनपुर-: चैनपुर प्रखंड के टिंगटांगर गांव में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी रथ मेला को लेकर तैयारी जोरों पर है। समिति के सदस्य जोर शोर से तैयारी में जुटे हुए हैं। रथ बनाने को अभियंती में रूप दिया जा रहा है शुक्रवार को रथ यात्रा निकाली जाएगी, जिसका इंतजार लोगों को बेसब्री से है। चैनपुर के टिंगटांगर रथ मेला का इतिहास 200 वर्ष पुराना है। गांव के बुजुर्ग मदन सिंह ने बताया कि उनके परदादा के परदादा नन्हू दुखरन सिंह ने आज से 200 वर्ष पहले रथ मेला की शुरुआत की थी। तब से लेकर आज तक यह…
गुमला/चैनपुर– चैनपुर प्रखंड परिसर में आज एक भव्य आम महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य मनरेगा योजना के तहत आम बागवानी को बढ़ावा देना और किसानों को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करना था। इस महोत्सव में प्रखंड क्षेत्र के मनरेगा आम बागवानी योजना से जुड़े किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने-अपने बगीचों से लाए गए विभिन्न प्रकार के आमों की शानदार प्रदर्शनी लगाई।कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ प्रखंड विकास पदाधिकारी यादव बैठा, जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा, उप प्रमुख प्रमोद खलखो, सुपरवाइजर अंजली वर्मा, बीपीओ कांति कुमारी, बीपीएम बबीता बड़ाईक सहित पंचायत के अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा दीप प्रज्वलन…
चैनपुर(गुमला): उपायुक्त श्रीमती प्रेरणा दीक्षित के निर्देशानुसार जिले में नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं सेवा सुविधा की पारदर्शिता हेतु सभी प्रखंड सह अंचल कार्यालयों में नियमित रूप से जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया जा रहा है।इसी क्रम में आज गुरुवार को चैनपुर प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न श्रेणियों से कुल 96 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 91 आवेदनों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया, शेष आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई जारी है।पेंशन संबंधी 04 आवेदन,स्वास्थ्य सेवा 03 आवेदन,जन्म प्रमाण पत्र 05 आवेदन,राशन कार्ड/संबंधित समस्याएं 11 आवेदन,जाति…
चैनपुर(गुमला) – चैनपुर थाना परिसर में आज आयोजित थाना दिवस में कई लंबित मामलों का त्वरित निपटारा किया गया।अंचल अधिकारी दिनेश गुप्ता और थाना प्रभारी कुंदन चौधरी की संयुक्त अगुवाई में भूमि विवादों, पारिवारिक कलह और जमीन बंटवारे जैसे कई प्रकरणों को मौके पर ही सुलझाया गया, जिससे आम जनता को कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने से बड़ी राहत मिली है।अंचल अधिकारी दिनेश गुप्ता ने बताया कि उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर यह थाना दिवस आयोजित किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य छोटे-मोटे विवादों को स्थानीय स्तर पर ही निपटाना है, ताकि लोगों को न्याय पाने में आसानी हो और उनका…
चैनपुर(गुमला): उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित और पुलिस अधीक्षक हरीश बिन ज़मां के निर्देश पर गुरुवार को चैनपुर चौक पर एक विशेष सड़क सुरक्षा जागरूकता और वाहन जांच अभियान चलाया गया। साप्ताहिक बाजार के दिन दोपहर 12:30 बजे से 01:30 बजे तक मोटरयान निरीक्षक रॉबिन अजय सिंह के नेतृत्व में और सड़क सुरक्षा प्रबंधक कुमार प्रभाष के सहयोग से यह अभियान चला।अभियान के दौरान, 25 से 30 मोटरसाइकिल चालकों को ट्रैफिक नियमों के पालन, हेलमेट पहनने की अनिवार्यता, वैध ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन बीमा और प्रदूषण प्रमाण पत्र जैसे आवश्यक दस्तावेजों को साथ रखने के बारे में जागरूक किया गया। सड़क सुरक्षा टीम…
डुमरी (गुमला) :-डुमरी प्रखंड के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत प्लस टू हाई स्कूल टांगरडीह एवं कन्या उच्च विद्यालय डुमरी सहित अन्य विद्यालयों में छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया और एक जनजागरूकता रैली का आयोजन भी किया गया। रैली की शुरुआत विद्यालय परिसर से की गई, जिसमें हाथों में बैनर, पोस्टर एवं नशा विरोधी नारों के साथ छात्रों ने गांव एवं आसपास के क्षेत्रों में भ्रमण किया। “नशा छोड़ो, जीवन को अपनाओ”, “नशा मुक्त समाज, स्वस्थ समाज” जैसे नारों से वातावरण गूंज उठा। इस…
