फॉण्ट कनवर्टर NEW

शीतलहर से बचाव हेतु गुमला जिले में अलाव व्यवस्था का व्यापक अभियान

गुमला : उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश के आलोक में जिले के सभी नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में शीतलहर से जनसाधारण को राहत प्रदान करने हेतु अलाव जलाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। ठंड में वृद्धि और रात्रि तापमान में गिरावट को देखते

अपनी भाषा में पढ़ें

गुमला : उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश के आलोक में जिले के सभी नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में शीतलहर से जनसाधारण को राहत प्रदान करने हेतु अलाव जलाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। ठंड में वृद्धि और रात्रि तापमान में गिरावट को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा सार्वजनिक स्थलों, महत्वपूर्ण चौक-चौराहों, बाजार क्षेत्रों, सब्जी मंडियों तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर आवश्यकतानुसार अलाव जलाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। सम्बंधित विभागों इवन प्रखंड विकास पदाधिकारियों द्वारा विशेष निगरानी रखते हुए यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि जरूरत वाले क्षेत्रों में समय पर अलाव की व्यवस्था उपलब्ध रहे और स्थानीय लोगों को ठंड से निपटने में सहायता मिल सके। इसके लिए नगर निकायों तथा प्रखंड स्तरीय प्रशासनिक पदाधिकारियों को अलाव व्यवस्था की सतत मॉनिटरिंग एवं क्रियान्वयन का निर्देश दिया गया है।  उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने कहा कि शीतलहर से सर्वाधिक प्रभावित गरीब, मजदूर, बुजुर्ग एवं रात्रि में कार्य करने वाले लोगों के स्वास्थ्य सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिला प्रशासन पूरी तत्परता से कार्य कर रहा है। उन्होंने आमजन से भी अपील की है कि अत्यधिक ठंड के दौरान सुरक्षित रहें , अधिकतर घरों में रहें। तथा प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही राहत व्यवस्थाओं का लाभ उठाएँ एवं सहयोग प्रदान करें।।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram