फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

अगस्त 2026 व्रत-त्योहार: रक्षाबंधन से नाग पंचमी तक जानें पूरी सूची

अगस्त 2026 धार्मिक दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है। इस महीने कामिका एकादशी, सावन शिवरात्रि, हरियाली अमावस्या, हरियाली तीज, नाग पंचमी, कल्कि जयंती और रक्षाबंधन जैसे प्रमुख व्रत-त्योहार मनाए जाएंगे। जानिए पूरी तिथि और धार्मिक महत्व।

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

Spiritual Desk: अगस्त 2026 के व्रत-त्योहार श्रद्धा और धार्मिक आस्था से भरपूर रहने वाले हैं। इस महीने भगवान विष्णु, भगवान शिव और नाग देवता की पूजा से जुड़े कई प्रमुख पर्व मनाए जाएंगे। साथ ही हरियाली तीज, कल्कि जयंती और रक्षाबंधन जैसे महत्वपूर्ण त्योहार भी इसी महीने पड़ रहे हैं। आइए जानते हैं अगस्त 2026 के प्रमुख व्रत-त्योहारों की तिथियां और उनका धार्मिक महत्व।

Read more: सूर्य-गुरु-बुध त्रिग्रही योग: अगस्त में इन 3 राशियों को मिल सकते हैं बड़े लाभ

कामिका एकादशी – 9 अगस्त

अगस्त महीने की शुरुआत 9 अगस्त (रविवार) को कामिका एकादशी से होगी। यह व्रत भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन विधि-विधान से पूजा और व्रत करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है।

सावन शिवरात्रि और हरियाली अमावस्या

11 अगस्त (मंगलवार) को सावन शिवरात्रि मनाई जाएगी। इस दिन भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है और कांवड़ यात्रा का समापन भी होता है। धार्मिक मान्यता है कि श्रद्धा से शिव पूजा करने पर विशेष कृपा प्राप्त होती है।

इसके अगले दिन 12 अगस्त (बुधवार) को हरियाली अमावस्या रहेगी। यह तिथि पितरों को समर्पित मानी जाती है। इस अवसर पर स्नान, दान और पितृ तर्पण का विशेष महत्व बताया गया है।

हरियाली तीज, नाग पंचमी और कल्कि जयंती

15 अगस्त (शनिवार) को हरियाली तीज का व्रत रखा जाएगा। विवाहित महिलाएं पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना से, जबकि अविवाहित कन्याएं मनचाहे वर की प्राप्ति के लिए यह व्रत रखती हैं।

17 अगस्त (सोमवार) को नाग पंचमी और श्री कल्कि जयंती का पर्व मनाया जाएगा। नाग पंचमी पर नाग देवता की पूजा की जाती है, जबकि कल्कि जयंती भगवान विष्णु के दसवें अवतार श्री कल्कि के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाई जाती है।

Read more: राम शलाका से हनुमान चक्र तक, जानें कैसे पूछे जाते हैं जीवन के सवाल

रक्षाबंधन कब है?

रक्षाबंधन का पर्व 28 अगस्त 2026 (शुक्रवार) को मनाया जाएगा। राखी बांधने का शुभ मुहूर्त सुबह 5:57 बजे से 9:48 बजे तक रहेगा। पूर्णिमा तिथि 27 अगस्त सुबह 9:08 बजे से शुरू होकर 28 अगस्त सुबह 9:48 बजे तक रहेगी।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अगस्त 2026 का महीना पूजा-पाठ, व्रत और धार्मिक अनुष्ठानों के लिए विशेष महत्व रखता है। श्रद्धालु इन पर्वों के माध्यम से अपनी परंपराओं का पालन करते हुए आध्यात्मिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram