फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

सेवानिवृत्त रेल कर्मचारी के घर दोबारा चोरी का प्रयास, ग्रामीणों में दहशत

Bokaro News: बोकारो के बनगड़िया ओपी क्षेत्र के बाटबिनोर मोड़ में शनिवार की रात एक बार फिर चोरी का प्रयास किया गया। सेवानिवृत्त रेलकर्मी मकरध्वज महतो के घर चोरों ने कमरे का ताला तोड़ने की कोशिश की, लेकिन वे असफल रहे। घटना की जानकारी पुलिस

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

Bokaro News: बोकारो के बनगड़िया ओपी क्षेत्र के बाटबिनोर मोड़ में शनिवार की रात एक बार फिर चोरी का प्रयास किया गया। सेवानिवृत्त रेलकर्मी मकरध्वज महतो के घर चोरों ने कमरे का ताला तोड़ने की कोशिश की, लेकिन वे असफल रहे। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई और लिखित आवेदन भी दर्ज कराया गया।

मकरध्वज महतो ने बताया कि रात करीब 11:30 बजे खाने के बाद सो गए थे। चोर चाहरदिवारी फांदकर घर में घुसे और कमरे का ताला तोड़ने का प्रयास किया, जिसमें धरेलु राशन, बर्तन, बकरी और खस्सी जैसी सामग्री थी। ताला नहीं टूटने पर चोर मेन गेट खोलने की कोशिश करने लगे, लेकिन असफल रहे और अंततः गेट को बाहर से बंद करके चले गए। सुबह उठने पर महतो ने देखा कि कमरे के ताले को तोड़ने की कोशिश की गई थी।

यह दूसरी बार है जब मकरध्वज महतो के घर चोरी का प्रयास हुआ है। पहली घटना 10 जुलाई को हुई थी। इस बार की घटना ने परिवार और ग्रामीणों में दहशत पैदा कर दी है।

ग्रामीणों ने सुरक्षा व्यवस्था पर नाराजगी जताई और कहा कि पुलिस की रात की गश्ती केवल मुख्य सड़क तक सीमित रहती है। उन्होंने मांग की कि गांवों तक गश्ती बढ़ाई जाए क्योंकि चोर लगातार वारदातें कर रहे हैं।

वर्तमान में चार महीने में थाना क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं हुई हैं। दिबरदा गांव में एक ही रात सात घरों से लाखों की चोरी हुई थी। बाटबिनोर मार्केट में स्थित एक दुकान का ताला तोड़कर चोरी की गई और नौ खस्सियों का नुकसान हुआ। सियालजोरी क्षेत्र के देवग्राम में भी पांच घरों में चोरी की घटनाएं सामने आई हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं से न केवल वित्तीय नुकसान होता है, बल्कि सुरक्षा का भाव भी प्रभावित होता है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है और चोरों की धरपकड़ के लिए अभियान जारी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram