फॉण्ट कनवर्टर NEW

चक्रधरपुर में इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम पर धावा, आईफोन-लैपटॉप समेत लाखों की चोरी

Chakradharpur News: पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर शहर में गुरुवार देर रात चोरों ने एक बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए एनएच-75 (रांची-चाईबासा) मुख्य मार्ग स्थित रश्मि इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम को निशाना बनाया। बदमाश दुकान से लाखों रुपये मूल्य के महंगे मोबाइल फोन, आईफोन,

अपनी भाषा में पढ़ें

Chakradharpur News: पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर शहर में गुरुवार देर रात चोरों ने एक बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए एनएच-75 (रांची-चाईबासा) मुख्य मार्ग स्थित रश्मि इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम को निशाना बनाया। बदमाश दुकान से लाखों रुपये मूल्य के महंगे मोबाइल फोन, आईफोन, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चोरी कर फरार हो गए। शहर में हाल के वर्षों की यह सबसे बड़ी इलेक्ट्रॉनिक्स चोरी की घटनाओं में मानी जा रही है। चोरी गए सामान का अंतिम आकलन अभी किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार चोरों ने बेहद सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने दुकान के ऊपरी हिस्से में लगे वेंटिलेटर को तोड़कर अंदर प्रवेश किया और फिर सबल समेत अन्य औजारों की मदद से ग्रिल तथा शटर को क्षतिग्रस्त करते हुए मुख्य शोरूम तक पहुंच गए। इसके बाद शोरूम में रखे महंगे स्मार्टफोन, आईफोन, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान समेटकर फरार हो गए।

बदमाशों ने अपनी पहचान छिपाने और पुलिस को सबूत न मिल सके, इसके लिए दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी उखाड़कर साथ ले गए। पुलिस का मानना है कि वारदात को अंजाम देने से पहले चोरों ने दुकान और आसपास के इलाके की रेकी की होगी।

दुकान संचालक ने बताया कि गुरुवार रात रोजाना की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे। शुक्रवार सुबह जब दुकान खोली तो अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। शोरूम में सामान बिखरा पड़ा था, कई मोबाइल के खाली डिब्बे फर्श पर पड़े थे और रैक से महंगे मोबाइल व लैपटॉप गायब थे। इसके बाद तत्काल चक्रधरपुर थाना पुलिस को घटना की सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अवधेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि चोरी गए सामान की वास्तविक कीमत का आकलन किया जा रहा है। मामला दर्ज कर लिया गया है और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर चोरों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram