Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»India»पाकिस्तान के लिए जासूसी: ISI के संपर्क में था व्यापारी शहजाद, नेटवर्क तक पहुंची ATF
India

पाकिस्तान के लिए जासूसी: ISI के संपर्क में था व्यापारी शहजाद, नेटवर्क तक पहुंची ATF

जासूसी के आरोप में यूपी एसटीएफ ने व्यापारी शहजाद को किया गिरफ्तार, पाक खुफिया एजेंसी से जुड़े तार
By Samsul HaqueMay 19, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

India News: पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने के आरोप में उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के एक व्यापारी शहजाद को यूपी एसटीएफ ने मुरादाबाद से गिरफ्तार किया है। यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की गिरफ्तारी के बाद यह दूसरी बड़ी गिरफ्तारी है, जिसने सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर ला दिया है।

एसटीएफ को शहजाद के खिलाफ खुफिया जानकारी मिली थी कि वह न केवल सीमा पार तस्करी में लिप्त है, बल्कि ISI के लिए संवेदनशील जानकारी भी साझा कर रहा है। जांच में सामने आया कि वह पाकिस्तान में अपने आकाओं को भारत की रणनीतिक जानकारियां देता था और भारत में सक्रिय ISI एजेंटों को सिम कार्ड, फंड और लॉजिस्टिक सपोर्ट भी मुहैया कराता था।

एसटीएफ के अनुसार, शहजाद कई बार व्यापार के बहाने पाकिस्तान गया और वहां से कॉस्मेटिक उत्पाद, कपड़े, मसाले व अन्य सामान की तस्करी करता रहा। लेकिन इसकी आड़ में वह ISI के गुप्त अभियानों का हिस्सा था। शहजाद की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि वह रामपुर और अन्य जिलों के युवाओं को ISI के लिए भर्ती कर पाकिस्तान भेजता था, जिसके लिए वीजा की व्यवस्था भी ISI एजेंट ही करते थे।

इस संबंध में लखनऊ एटीएस थाना में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 148 और 152 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है (FIR संख्या 04/25)। अधिकारियों ने बताया कि शहजाद के मोबाइल और अन्य डिजिटल उपकरणों से कई अहम सुराग मिले हैं, जिससे नेटवर्क की गहराई का अनुमान लगाया जा रहा है। शहजाद की गिरफ्तारी से पहले हरियाणा की ट्रैवल ब्लॉगर ज्योति मल्होत्रा को भी जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, जो दो बार पाकिस्तान यात्रा कर चुकी थीं। इन दोनों मामलों ने देश में पाक जासूसी नेटवर्क की गंभीरता को उजागर किया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

JSCA स्टेडियम में JPL फाइनल के दौरान भगदड़, स्वास्थ्य मंत्री ने संभाला मोर्चा

June 23, 2026

चिरैया खेल मैदान होगा समतल, ग्रामीणों की मांग पर आगे आए कांग्रेस नेता प्रदीप मिंज

June 23, 2026

एसडीपीओ श्रुति की नई पहल, हर मंगलवार होगी जनसुनवाई

June 23, 2026

RECENT ADDA.

JSCA स्टेडियम में JPL फाइनल के दौरान भगदड़, स्वास्थ्य मंत्री ने संभाला मोर्चा

June 23, 2026

चिरैया खेल मैदान होगा समतल, ग्रामीणों की मांग पर आगे आए कांग्रेस नेता प्रदीप मिंज

June 23, 2026

एसडीपीओ श्रुति की नई पहल, हर मंगलवार होगी जनसुनवाई

June 23, 2026

विधायक की पहल रंग लाई, कुर्से गांव में नया ट्रांसफॉर्मर लगते ही लौटी बिजली

June 23, 2026

कागजात होने के बावजूद महिला पर हमला, प्रेमनगर में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप

June 23, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.