फॉण्ट कनवर्टर NEW

दूसरी पत्नी का राज खुलते ही टूटी शादी, दहेज कांड पहुंचा थाने

Jamshedpur news: सोनारी थाना क्षेत्र की रहने वाली हेमलता वर्मा ने अपने पति कुणाल वर्मा, सास रंजीता वर्मा समेत परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उनके साथ साजिश

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur news: सोनारी थाना क्षेत्र की रहने वाली हेमलता वर्मा ने अपने पति कुणाल वर्मा, सास रंजीता वर्मा समेत परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उनके साथ साजिश रचकर धोखे से शादी करायी गई, जबकि पति पहले से विवाहित था। इसके अलावा दहेज की मांग, शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना, मारपीट, गहने छीनने तथा जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।

हेमलता ने पुलिस को बताया कि नवंबर 2024 में आरोपी पक्ष के लोग उनके घर पहुंचे और कुणाल वर्मा को नोवामुंडी माइंस में सुपरवाइजर बताते हुए विवाह का प्रस्ताव रखा। परिवार को यह भरोसा दिलाया गया कि शादी के बाद उनकी बेटी सुखी जीवन बिताएगी। इसके बाद 2 दिसंबर 2024 को सोनारी स्थित आवास में दोनों की शादी करायी गई। पीड़िता के अनुसार शादी में लड़की पक्ष द्वारा दो लाख रुपये नकद, करीब तीन लाख रुपये के जेवरात तथा अन्य सामान दिए गए थे।

शिकायत में कहा गया है कि शादी के कुछ दिन बाद ही पति और उसके परिवार वालों का व्यवहार बदल गया। पांच लाख रुपये अतिरिक्त लाने का दबाव बनाया जाने लगा। विरोध करने पर गर्भावस्था के दौरान मारपीट कर घर से निकाल दिया गया और गहने भी छीन लिए गए। बाद में सामाजिक समझौते के दौरान लड़की पक्ष द्वारा एक लाख रुपये दिए जाने के बाद उन्हें दोबारा ससुराल ले जाया गया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि ससुराल में तंत्र-मंत्र के नाम पर जल, बेलपत्र, भभूत और एक्सपायर्ड दवाइयां जबरन पिलाई जाती थीं।

हेमलता का कहना है कि बाद में उन्हें जानकारी मिली कि कुणाल वर्मा पहले से विवाहित है और उसकी दूसरी पत्नी अंजनी सिंह तथा एक बच्चा भी है। विरोध करने पर उन्हें धमकी दी गई कि अब उसी महिला के साथ मिलकर रहना होगा। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी पक्ष ने कई बार उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की कोशिश भी की। उन्होंने बताया कि 19 अप्रैल 2026 को आरोपी पक्ष के लोग सोनारी स्थित मायके पहुंचे और उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे, तब उनकी जान बच सकी। घटना के बाद उन्होंने एमजीएम अस्पताल में इलाज कराया।

पीड़िता ने सोनारी थाना पुलिस से सभी आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, दहेज प्रताड़ना, मारपीट, जानलेवा हमला और साजिश रचकर शादी कराने के मामले में कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। बताया जाता है कि प्रसिद्ध कथा बाचक प्रदीप मिश्रा की भक्त हैं और यही से आरोपी के संपर्क में पीड़ित परिवार आया, जिसके बाद दोनों परिवार रिश्तेदारी में बंध गया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram