फॉण्ट कनवर्टर NEW

चंद जमीन के टुकड़ों के लिए भाई ने भाई की ह’त्या कर फरार हुए परिजन

Bihar News: अररिया जिले के नरपतगंज थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जमीन के कुछ टुकड़ों के विवाद ने शुक्रवार की देर शाम एक परिवार को तबाह कर दिया। जोगीपुर वार्ड संख्या 12 में रहने वाले विशेंदर मंडल (पिता

अपनी भाषा में पढ़ें

Bihar News: अररिया जिले के नरपतगंज थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जमीन के कुछ टुकड़ों के विवाद ने शुक्रवार की देर शाम एक परिवार को तबाह कर दिया। जोगीपुर वार्ड संख्या 12 में रहने वाले विशेंदर मंडल (पिता स्व. महावीर मंडल) की उसी के बड़े भाई और भतीजों ने बेरहमी से हत्या कर दी।

जानकारी के मुताबिक, लंबे समय से जमीन को लेकर भाइयों में तनातनी चल रही थी। शुक्रवार को साइकिल लगाने की छोटी-सी बात ने विवाद को और भड़का दिया। पहले चाचा और भतीजा के बीच झगड़ा हुआ, फिर बड़े भाई मुन्ना उर्फ मुनेश्वर मंडल और उसके परिजन लाठी-डंडा, भाला और फरसा लेकर घर में घुस आए। मृतक की पुत्री ज्योति कुमारी ने बताया कि हम सबको बेरहमी से पीटा गया। पापा पर लगातार हमला किया गया और फरसा से वार कर उनकी जान ले ली गई।

घटना के बाद घायल विशेंदर मंडल को परिजन फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक किसान था और उसके पांच बेटियां व एक बेटा है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि हमलावरों ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों पर भी हमला किया।

घटना की खबर मिलते ही डीएसपी मुकेश कुमार साहा और नरपतगंज थानाध्यक्ष संजय कुमार पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने उपेन मंडल नामक एक युवक को हिरासत में लिया है और बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।

इस सनसनीखेज हत्या से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। गांव में मातम का माहौल है और लोग कह रहे हैं कि जमीन जैसे छोटे विवाद पर भाई ने भाई की जान ले ली, जो बेहद शर्मनाक है। पुलिस ने घटना को गंभीरता से लिया है और जल्द बाकी आरोपियों को पकड़ने का आश्वासन दिया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram