फॉण्ट कनवर्टर NEW

जमशेदपुर में अनुप सिंह का सम्मान, कांग्रेस संगठन पर हुई चर्चा

Jamshedpur: बेरमो विधायक जयमंगल सिंह उर्फ अनुप सिंह के जमशेदपुर आगमन पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी की ओर से स्वागत और सम्मान समारोह आयोजित किया गया। चमरिया गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष परविंदर सिंह के नेतृत्व में पार्टी के पदाधिकारियों

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur: बेरमो विधायक जयमंगल सिंह उर्फ अनुप सिंह के जमशेदपुर आगमन पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी की ओर से स्वागत और सम्मान समारोह आयोजित किया गया। चमरिया गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष परविंदर सिंह के नेतृत्व में पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विधायक अनुप सिंह का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

इस दौरान विधायक अनुप सिंह ने जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताते हुए कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं का स्नेह और सम्मान हमेशा उत्साह बढ़ाने का काम करता है। कार्यक्रम में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और पार्टी की गतिविधियों को लेकर भी नेताओं के बीच चर्चा हुई।

मौके पर प्रदेश महामंत्री विजय यादव, केकेसी प्रदेश चेयरमैन शैलेश पाण्डेय, अमरजीत नाथ मिश्र, ज्योति मिश्र, आशुतोष सिंह, राकेश साहू, राजेश चौधरी, प्रताप यादव, संजीव रंजन, अरुण त्रिपाठी, बलदेव सिंह, तनवीर खान, कौशल प्रधान, गुरदीप सिंह सोहल, शिबु सिंह, फिरोज खान और रंजीत झा समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram