फॉण्ट कनवर्टर NEW

रांची में अन्नपूर्णा सेवा कार्यक्रम, मुख-बधिर बच्चों के बीच बांटी मिठाई

मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा की ओर से ‘प्यार बांटते चलो’ स्लोगन के तहत अन्नपूर्णा सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम सृजन हेल्प स्कूल, पहाड़ी टोला में हुआ।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा की ओर से ‘प्यार बांटते चलो’ स्लोगन के तहत अन्नपूर्णा सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम सृजन हेल्प स्कूल, पहाड़ी टोला में हुआ।

कार्यक्रम के दौरान शाखा की सदस्यों ने मुख-बधिर बच्चों और स्कूल के सेवकों के बीच मिठाई और खाद्य सामग्री का वितरण किया। सदस्यों ने बच्चों के साथ समय बिताया और उनसे बातचीत की।

बच्चों के चेहरों पर दिखी खुशी

सेवा कार्यक्रम के दौरान बच्चों के चेहरों पर खुशी और मुस्कान देखने को मिली। शाखा की ओर से बताया गया कि बच्चों के साथ समय बिताकर उन्हें स्नेह और अपनापन देना कार्यक्रम का खास उद्देश्य रहा।

यह अन्नपूर्णा सेवा का पांचवां माह का कार्यक्रम था। शाखा अध्यक्ष शुभा अग्रवाल के ‘प्यार बांटते चलो’ स्लोगन के तहत सेवा गतिविधियों को आगे बढ़ाया जा रहा है।

कार्यक्रम की जानकारी मीडिया प्रभारी वेदिका सिंघानिया ने दी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram