Bokaro news:- मोहर्रम के अवसर पर चास के मुस्लिम मोहल्ला, अंसारी मोहल्ला, सुल्तान नगर और अंसार नगर समेत विभिन्न क्षेत्रों से पारंपरिक जुलूस निकाला गया। जुलूस मुस्लिम मोहल्ला से शुरू होकर बबनिया गली होते हुए धर्मशाला मोड़ तक पहुंचा।

इस दौरान अखाड़ों के युवाओं ने लाठी खेल, तलवारबाजी और पारंपरिक युद्ध कौशल का शानदार प्रदर्शन कर लोगों का मन मोह लिया। धर्मशाला मोड़ पर आयोजित करतबों को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग जुटे रहे।

प्रशासन की निगरानी में पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। मोहर्रम के मौके पर पूरे क्षेत्र में उत्साह और भाईचारे का माहौल देखने को मिला।

Share.
Exit mobile version