Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»NTPC DGM हत्याकांड की जिम्मेदारी अमन साहू गैंग ने ली, धमकी भरा पोस्ट वायरल
Jharkhand

NTPC DGM हत्याकांड की जिम्मेदारी अमन साहू गैंग ने ली, धमकी भरा पोस्ट वायरल

By Samsul HaqueMay 15, 20253 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Jharkhand News: झारखंड में आतंक का पर्याय बन चुके अमन साहू गैंग ने एक बार फिर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। NTPC के डीजीएम कुमार गौरव की हत्या की जिम्मेदारी खुद को इस गैंग का सदस्य बताने वाले ‘आजाद सिरकार’ उर्फ ‘कमांडर’ ने सोशल मीडिया पर ली है। बुधवार रात को इस नाम से दो धमकी भरे पोस्ट फेसबुक पर डाले गए, जो देखते ही देखते वायरल हो गए।

इन पोस्टों में दावा किया गया है कि अमन साहू गैंग अब भी सक्रिय है और उसका नेतृत्व अब मयंक सिंह और राहुल सिंह कर रहे हैं। बता दें कि 11 मार्च को झारखंड के पलामू में कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू पुलिस एनकाउंटर में मारा गया था। उसके बाद माना जा रहा था कि उसका गिरोह खत्म हो गया है, लेकिन अब सामने आई इन पोस्टों ने एक बार फिर खौफ का माहौल बना दिया है।

फेसबुक पर वायरल हुए पहले पोस्ट में ठेकेदारों, कोयला व जमीन कारोबारियों और पशु तस्करों को सीधा-सीधा धमकाया गया है। कहा गया है कि अगर आजाद सिरकार, राहुल सिंह या अमन साहू गैंग की तरफ से किसी व्यापारी को कॉल या मैसेज जाता है, तो उसका तुरंत जवाब दें, वरना उन्हें “बॉस फॉरएवर अमन साहू” के पास भेज दिया जाएगा – यानी जान से मार दिया जाएगा।

दूसरे पोस्ट में ‘आजाद सिरकार’ ने कई संगीन वारदातों की जिम्मेदारी लेते हुए दावा किया है कि अमन साहू गैंग अभी खत्म नहीं हुआ है। इस पोस्ट में 8 मार्च को बड़कागांव में हुए NTPC के DGM कुमार गौरव हत्याकांड की जिम्मेदारी खुले तौर पर ली गई है। इसके अलावा 11 अप्रैल को पलामू के पंडवा थाना क्षेत्र में गोलीबारी, 20 अप्रैल को शिवालय कंस्ट्रक्शन के हूर साइट पर फायरिंग और 9 मई को लातेहार के PRA इंडिया लिमिटेड के साइट पर हुई गोलीबारी को भी गैंग की ओर से अंजाम दिया गया बताया गया है।

पोस्ट में गैंग की तरफ से लिखा गया है, “तुम बिना मेहनत किए मानोगे तो बेहतर है, नहीं तो मेहनत के बाद भी जिंदा नहीं रहोगे, और तुम्हारे पीछे वाले भी तुम्हारी मौत से कांप उठेंगे।” इस तरह के बयान से स्पष्ट है कि गिरोह अब भी आतंक फैलाने की कोशिश में है और उसका नेटवर्क अब भी मजबूत बना हुआ है।

हालांकि पुलिस प्रशासन की तरफ से अभी तक इस वायरल पोस्ट की पुष्टि नहीं की गई है। अधिकारी यह जांच कर रहे हैं कि पोस्ट कितनी वास्तविक है और इसे कहां से संचालित किया गया है। साइबर सेल को अलर्ट पर रखा गया है और सोशल मीडिया पर लगातार नजर रखी जा रही है।

अमन साहू गैंग के फिर से सक्रिय होने की आशंका से राज्य में दहशत का माहौल है। सुरक्षा एजेंसियां इन पोस्टों की गहराई से जांच कर रही हैं और जल्द ही आधिकारिक बयान जारी होने की संभावना है।

पहला प्रेस रिलीज में क्या लिखा है… पढ़ें

दूसरा प्रेस रिलीज में क्या लिखा है… पढ़ें

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

RECENT ADDA.

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश

May 12, 2026

चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

May 12, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान
  • हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार
  • जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग
  • चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश
  • चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.