Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»आकांक्षी प्रखंड डुमरी में आदिम जनजाति आवास योजना में अवैध वशूली का आरोप, आवास कॉर्डिनेटर पर ₹5000 घूस लेने का आरोप
#Trending

आकांक्षी प्रखंड डुमरी में आदिम जनजाति आवास योजना में अवैध वशूली का आरोप, आवास कॉर्डिनेटर पर ₹5000 घूस लेने का आरोप

By Shiwam KeshriNovember 4, 20253 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

डुमरी गुमला – आकांक्षी प्रखंड डुमरी से एक गंभीर मामला प्रकाश में आया है, जहाँ आदिम जनजाति आवास योजना के अंतर्गत लाभुक को आवास निर्माण की राशि ट्रांसफर करने के एवज़ में आवास कॉर्डिनेटर उमा शंकर यादव पर ₹5000 की रिश्वत लेने का आरोप लगा है।

जानकारी के अनुसार, महेंद्र असुर, ग्राम- करमदोन असुरटोली, थाना- डुमरी ने प्रखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष इग्नासियुस मिंज को उपायुक्त गुमला के नाम आवेदन देते हुए आरोप लगाया है कि स्व सुगंती कोरवाइन, पति- चंद्र कोरवा के नाम से प्रधानमंत्री जनमन आवास की स्वीकृति हुई थी। जिसके बाद सुगंती कोरवाइन की आकस्मिक मृत्यु हो जाने के बाद उसके पति चंद्र कोरवा के खाता में राशि ट्रांस्फ़र करने के नाम पर डुमरी के आवास कॉर्डिनेटर उमा शंकर यादव ने 5000 रुपया लिया और कहा कि 5000 रुपया देने के बाद ही आगे का राशि ट्रांस्फ़र किया जाएगा। साथ ही उसने आरोप लगाया है कि सरकारी योजना में बिना पैसा दिए काम नहीं होता है। साथ ही उन्होंने आवेदन में जाँच कर ठोस क़ानूनी करवाई की माँग की है।

इस आवेदन में करनी पंचायत के स्थानीय मुखिया संजय उरांव ने उपायुक्त गुमला से जाँच कर करवाई करने की अनुशंसा किया है। इस संबंध में करनी पंचायत के स्थानीय मुखिया संजय उरांव ने कहा कि मुझे जानकारी प्राप्त हुई है कि आवास के दूसरे किस्त की राशि डालने के लिए 5000 रुपया लिया गया है जिसे उन्होंने अनुचित बतलाते हुए उचित करवाई की माँग की है।

वही इस संबंध में करनी पंचायत के पूर्व मुखिया और सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र उरांव ने कहा कि यहाँ भ्रष्टाचार अपनी चरम सीमा पर है बिना किसी पैसा के कोई भी सरकारी काम नहीं होता है। और कोई भी मामला प्रकाश में आने पर आपस में मैनेज कर लिया जाता है जिससे यहाँ किसी भी समस्या का सुनवाई नहीं हो पता है। सभी प्रकार के काम में पैसा का माँग किया जाता है जिससे ग़रीब जन पैशा देने में मजबूर है उन्होंने इस प्रकरण में उपायुक्त गुमला से जाँच कर सख़्त करवाई की माँग की है जिससे ग़रीब जनता को हर काम करवाने के लिए पैसा न देना पड़े।

वही इस संबंध में प्रखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष इग्नासियूस मिंज ने कहा कि महेंद्र असुर के द्वारा मुझे आवेदन प्राप्त हुआ है जिसे उपायुक्त महोदय के पास पहुचाने का काम करेंगे साथ ही उन्होंने जाँच कर उचित करवाई की माँग करते हुए कहा कि इस तरह का लेन देन नहीं होना चाहिए ये सरासर ग़लत है। उन्होंने कहा कि वो उपायुक्त गुमला से मिलकर प्राप्त आवेदन देंगे और उनसे जाँच कर सख़्त करवाई की माँग करेंगे।

वही अन्य ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए जिससे गरीब आदिवासी परिवारों और आदिम जनजाति के लोगो को सरकारी योजनाओं का वास्तविक लाभ मिल सके।

https://publicadda.com/wp-content/uploads/2025/11/WhatsApp-Video-2025-11-04-at-17.32.59_c7ee5c1d.mp4
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

रायडीह प्रखंड का घोड़ा पहार विकास से वंचित, जलमीनार और सड़क निर्माण की उठी मांग

June 21, 2026

एसआईआर अभियान में तेजी, चैनपुर में 45 बूथ एजेंट प्रशिक्षित, 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण

June 21, 2026

‘योग करें, निरोग रहें’ के संदेश के साथ चैनपुर प्रखंड में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

June 21, 2026

RECENT ADDA.

रायडीह प्रखंड का घोड़ा पहार विकास से वंचित, जलमीनार और सड़क निर्माण की उठी मांग

June 21, 2026

एसआईआर अभियान में तेजी, चैनपुर में 45 बूथ एजेंट प्रशिक्षित, 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण

June 21, 2026

‘योग करें, निरोग रहें’ के संदेश के साथ चैनपुर प्रखंड में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

June 21, 2026

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर गुमला बना योगमय, सैकड़ों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

June 21, 2026

गुमला सदर अस्पताल में जरूरतमंद बच्ची के लिए आगे आए कृष्णा साहू, किया स्वैच्छिक रक्तदान

June 21, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.