फॉण्ट कनवर्टर NEW

सास के पैरों में गिरकर रोया दामाद; ‘बस एक बार पत्नी को भेज दो’, वीडियो वायरल

U.P. News: सोशल मीडिया पर अलीगढ़ का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें रिश्तों की कड़वाहट और एक बेबस दामाद की गुहार साफ देखी जा सकती है। मामला अलीगढ़ के महिला थाने के बाहर का है, जहां एक दामाद अपनी सास के

अपनी भाषा में पढ़ें

U.P. News: सोशल मीडिया पर अलीगढ़ का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें रिश्तों की कड़वाहट और एक बेबस दामाद की गुहार साफ देखी जा सकती है। मामला अलीगढ़ के महिला थाने के बाहर का है, जहां एक दामाद अपनी सास के पैरों में गिरकर फूट-फूटकर रोने लगा और बस एक ही रट लगाए रहा— “मां जी, पत्नी को भेज दो, अब दोबारा गलती नहीं होगी।” जिसने भी यह मंजर देखा, वह दंग रह गया।

काउंसलिंग के बाद सड़क पर हुआ ‘हाई-वोल्टेज’ ड्रामा

दरअसल, मथुरा के राया क्षेत्र के रहने वाले इस युवक की शादी 9 साल पहले गौंडा क्षेत्र की एक महिला से हुई थी। इनके तीन बच्चे भी हैं। पिछले कुछ समय से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था, जिसके बाद पत्नी अपने मायके चली गई और पति के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाते हुए महिला थाने में शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने दोनों पक्षों को काउंसलिंग के लिए बुलाया था, लेकिन बात नहीं बनी। जैसे ही दोनों पक्ष थाने से बाहर निकले, दामाद अपनी सास के कदमों में गिर पड़ा।

सास-ससुर पर आरोप: ‘मेरा घर तोड़ रहे हैं मायके वाले’

काफी देर तक यह ड्रामा चलता रहा। युवक का कहना था कि वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहना चाहता है, लेकिन उसके सास और ससुर उसकी पत्नी को भड़का रहे हैं। दामाद ने आरोप लगाया कि उसके ससुराल वाले उसे नीचा दिखाने की कोशिश कर रहे हैं जिससे उसका परिवार बिखरने की कगार पर है। दूसरी ओर, सास इतनी नाराज थी कि उसने पुलिस की मदद से दामाद को अपने पैरों से हटवाया और वहां से चली गई। महिला थाना प्रभारी के अनुसार, दोनों को अगली तारीख दी गई है, लेकिन सड़क पर हुए इस तमाशे ने अलीगढ़ में चर्चा छेड़ दी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram