फॉण्ट कनवर्टर NEW

नाइजीरिया में वायुसेना का विमान हादसे का शिकार, राष्ट्रपति ने दिए जांच के निर्देश

नाइजीरिया के दक्षिण-पश्चिमी ओंडो राज्य में बड़ा विमान हादसा हुआ है। नाइजीरियाई वायुसेना का एक ATR-42 विमान उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में 25 यात्रियों और 7 क्रू सदस्यों समेत कुल 32 लोग सवार थे। हादसे में किसी के बचने की उम्मीद नहीं

अपनी भाषा में पढ़ें

नाइजीरिया: नाइजीरिया के दक्षिण-पश्चिमी ओंडो राज्य में बड़ा विमान हादसा हुआ है। नाइजीरियाई वायुसेना का एक ATR-42 विमान उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में 25 यात्रियों और 7 क्रू सदस्यों समेत कुल 32 लोग सवार थे। हादसे में किसी के बचने की उम्मीद नहीं है।

जानकारी के अनुसार, विमान बेनिन सिटी से लागोस के लिए नियमित मिशन पर रवाना हुआ था। उड़ान के दौरान सोमवार सुबह करीब 8:13 GMT पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) का विमान से संपर्क टूट गया। इसके कुछ समय बाद ओंडो राज्य के इग्बोकोडा इलाके में विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी मिली। विमान का मलबा एक तटीय इलाके के पास मिला।

नावों से भी चलाया गया तलाशी अभियान

हादसे की सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचे। आसपास के इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया गया। बचावकर्मियों ने नावों की मदद से भी नदी और आसपास के क्षेत्रों को खंगाला।

नाइजीरिया के विमानन मंत्री फेस्टस कीयामो ने बताया कि विमान नियमित उड़ान पर था और इसे किसी विशेष आपात स्थिति के लिए नहीं भेजा गया था।

तेज आवाज सुनकर घबरा गए लोग

हादसे के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया, जिसमें नदी के किनारे लोग और बचावकर्मी तलाशी अभियान चलाते दिखाई दे रहे हैं।

स्थानीय महिला दायो अकिन्टे ने बताया कि उन्होंने हादसे से पहले तेज आवाज सुनी थी। शुरुआत में उन्हें लगा कि यह बादलों की गरजने की आवाज है। बाद में उन्हें विमान दुर्घटना की जानकारी मिली।

राष्ट्रपति ने जांच के दिए निर्देश

नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद टिनुबू ने हादसे पर दुख जताया और मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने नाइजीरियाई वायुसेना को हादसे की जांच शुरू करने का निर्देश दिया है।

राष्ट्रपति ने हादसे की वजह पता लगाने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाने को कहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram