उपायुक्त के निर्देश के आलोक में मैट्रिक व इंटर बोर्ड परीक्षा में शत-प्रतिशत परिणाम सुनिश्चित करने हेतु शिक्षा विभाग के बीपीओ ने शनिवार को कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, घाघरा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्राओं की पढ़ाई की स्थिति, उपस्थिति, परीक्षा तैयारी और विषयवार प्रगति का गहन मूल्यांकन किया। बीपीओ ने मॉडल प्रश्नपत्रों के आधार पर छात्राओं की मौजूदा तैयारी को परखा और बेहतर अंक लाने के लिए प्रभावी रणनीतियाँ सुझाईं। उन्होंने परीक्षा के दौरान समय प्रबंधन, उत्तर-लेखन कौशल, नियमित पुनरावृत्ति और फोकस बनाए रखने जैसी उपयोगी टिप्स साझा कीं। साथ ही शिक्षिकाओं को निर्देश दिया गया कि कमजोर छात्राओं पर विशेष ध्यान दिया जाए और नियमित टेस्ट के माध्यम से उनकी प्रगति सुनिश्चित की जाए। विद्यालय प्रशासन को अध्ययन सामग्री की उपलब्धता, लाइब्रेरी के बेहतर उपयोग तथा अतिरिक्त कक्षाओं को और मजबूत करने की सलाह भी दी गई। निरीक्षण के दौरान बीपीओ ने कहा कि सरकार की मंशा है कि जिले के सभी विद्यालय आगामी बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य स्तर पर एक मिसाल पेश करें। इस अवसर पर वार्डन सहित विद्यालय के कई शिक्षक मौजूद रहे।

 

 

 

 

घाघरा से दीनदयाल राम की रिपोट 

Share.
Exit mobile version