फॉण्ट कनवर्टर NEW

पूर्व पार्टी सदस्य की बयानबाजी पर AIMIM कार्यकर्ताओं का विरोध, पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाने का आरोप

Ranchi News : ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद शाकिर अंसारी के नेतृत्व को लेकर हाल के दिनों में कुछ भ्रामक बयानों और आरोपों ने पार्टी में हलचल पैदा कर दी है। हालांकि, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इन

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News : ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद शाकिर अंसारी के नेतृत्व को लेकर हाल के दिनों में कुछ भ्रामक बयानों और आरोपों ने पार्टी में हलचल पैदा कर दी है। हालांकि, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए शाकिर अंसारी के नेतृत्व पर विश्वास जताया है। AIMIM के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा है कि मोहम्मद शाकिर अंसारी ने पार्टी को झारखंड में मजबूती प्रदान की है।

उनके नेतृत्व में पार्टी ने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर आवाज उठाई है और समाज के विभिन्न वर्गों के अधिकारों की रक्षा की है। उनकी निष्ठा और ईमानदारी पर कोई सवाल नहीं उठाया जा सकता। समर्थकों का यह भी कहना है कि शाकिर अंसारी न केवल ईमानदार और निष्ठावान नेता हैं, बल्कि उन्होंने AIMIM को झारखंड में मजबूत आधार देने का काम किया है। उन्हें पार्टी के भीतर और बाहर से पूरा सहयोग प्राप्त है।

पूर्व सदस्य की विवादित बयानबाजी

हाल ही में, एक पूर्व पार्टी सदस्य ने मोहम्मद शाकिर अंसारी पर कुछ आरोप लगाए थे। इस व्यक्ति को पार्टी से छह वर्षों के लिए निष्कासित किया गया था। समर्थकों ने आरोप लगाया कि यह व्यक्ति अब खुद को AIMIM का सदस्य बताकर पार्टी की छवि को धूमिल करने की कोशिश कर रहा है। उनका कहना था कि ऐसे व्यक्ति जो पार्टी से निष्कासित हैं, उनका बयान पार्टी के लिए कोई मायने नहीं रखता।

समर्थकों ने यह भी कहा कि मोहम्मद शाकिर अंसारी ने कभी किसी को धोखा नहीं दिया और न ही किसी का पैसा गबन किया है। वे एक साधारण, ईमानदार और समर्पित कार्यकर्ता हैं, जिन्होंने पार्टी को सही दिशा में आगे बढ़ाया है। समर्थकों ने आरोप लगाया कि यह बयानबाजी न केवल पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश है, बल्कि किसी बड़े राजनीतिक साजिश का हिस्सा भी हो सकती है।

राजनीतिक दलों के एजेंट के रूप में काम कर मजलिस में भीतरघात

समर्थकों का कहना है कि ऐसे व्यक्ति जो खुद टेंपो चालक के रूप में काम करते हैं और पार्टी के किसी पद पर नहीं हैं, उनका प्रदेश अध्यक्ष जैसे सम्मानित पद को बदनाम करने का प्रयास दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे लोग संभवतः अन्य राजनीतिक दलों के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं और मजलिस में भीतरघात फैला रहे हैं। ऐसे लोगों का अपना कोई वजूद नहीं होता और ये हमेशा सफल होने के लिए दूसरों के कांधे का सहारा लेते हैं। इनकी खुद की रीढ़ की हड्डी नहीं होती।  

AIMIM एक विचारशील, रणनीतिक और अनुशासित दल

पार्टी ने स्पष्ट किया है कि AIMIM एक विचारशील, रणनीतिक और अनुशासित दल है जो भावनात्मक या आक्रोश में नहीं, बल्कि सूझ-बूझ से निर्णय लेता है। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसे लोग जो पार्टी के अनुशासन को भंग कर रहे हैं, उनके खिलाफ जल्द उचित कार्रवाई की जाएगी। मोहम्मद शाकिर अंसारी के नेतृत्व में AIMIM ने झारखंड में अपनी पहचान बनाई है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे उनके नेतृत्व में आगे बढ़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं। पार्टी ने यह भी स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram