Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda
Facebook X (Twitter) Instagram
Button
  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home | #Trending | अपनों के खून से रंगा एग्रिको का ‘एल-5’ क्वार्टर, सेवानिवृत्त कर्मचारी की सनक ने उजाड़ा परिवार
#Trending

अपनों के खून से रंगा एग्रिको का ‘एल-5’ क्वार्टर, सेवानिवृत्त कर्मचारी की सनक ने उजाड़ा परिवार

गर्भवती बेटी समेत परिवार के तीन सदस्यों की ह'त्या कर रात भर शवों के पास बैठा रहा आरोपी
By Muzaffar HussainMay 11, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Threads Email Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

जमशेदपुर: लोहनगरी जमशेदपुर के पॉश इलाके एग्रिको में सोमवार की सुबह खुशियों और शांति की जगह चीख-पुकार और मातम लेकर आई। सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के रोड नंबर-2 स्थित क्वार्टर संख्या एल5/13 में एक सेवानिवृत्त टाटा स्टील कर्मचारी ने ऐसी खूनी पटकथा लिखी, जिसने पूरे शहर को सन्न कर दिया। आरोपी रविन्द्र प्रसाद सिंह ने रविवार की रात अपनी पत्नी, जवान बेटे और गर्भवती बेटी की कुल्हाड़ी से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी।

खुद फोन कर दी पुलिस को सूचना

इस वारदात की सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि हत्या करने के बाद आरोपी भागने के बजाय पूरी रात घर के अंदर ही तीनों शवों के पास बैठा रहा। सोमवार सुबह उसने खुद ‘डायल-100’ पर फोन कर पुलिस को बताया, “मैंने अपने परिवार को खत्म कर दिया है।” पुलिस जब मौके पर पहुँची, तो मंजर देख अधिकारियों के भी होश उड़ गए। घर के भीतर सरिता सिंह (55), पुत्र रविशेक कुमार (30) और विवाहित व गर्भवती पुत्री सुप्रिया सिंह (31) के लहुलुहान शव पड़े थे।

विवाद या मानसिक तनाव?

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि रविन्द्र प्रसाद सिंह इसी साल फरवरी में टाटा स्टील से रिटायर हुए थे। स्थानीय लोगों और रिश्तेदारों के अनुसार, रिटायरमेंट के बाद से ही घर में आर्थिक या अन्य कारणों को लेकर लगातार कलह और मानसिक तनाव की स्थिति बनी हुई थी। हालांकि, एक पिता और पति अपनी ही संतान और जीवनसंगिनी का हत्यारा कैसे बन गया, इसकी ठोस वजह अब तक सामने नहीं आई है।

हाई प्रोफाइल इलाके में सनसनी

जिस जगह यह वारदात हुई, वह शहर का बेहद सुरक्षित और शांत इलाका माना जाता है। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का निजी आवास भी यहाँ से कुछ ही दूरी पर है। घटना की गंभीरता को देखते हुए जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू और सिटी एसपी ललित मीणा दल-बल के साथ मौके पर पहुँचे। फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल से खून से सनी कुल्हाड़ी और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए हैं।

पुलिस की कार्रवाई

सिटी एसपी के निर्देश पर पुलिस हर कोण से मामले की जांच कर रही है। आरोपित रविन्द्र को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या यह अचानक उपजे गुस्से का परिणाम था या इसे सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही समय और प्रकृति का खुलासा होगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Agrico Murder News Jamshedpur Triple Murder Case Jharkhand Crime updates Sidgora Police Station Tata Steel Employee Crime एग्रिको मर्डर केस जमशेदपुर तिहरा हत्याकांड झारखंड क्राइम न्यूज टाटा स्टील कर्मचारी हत्या सिदगोड़ा थाना पुलिस
Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Threads Email
Muzaffar Hussain
  • Website

Related Posts

बरवे नगर में बिजली बहाल, जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा की पहल रंग लाई

July 16, 2026

शराब पीकर लौट रहे तीन युवक हादसे का शिकार, बिगलू उरांव की गई जान

July 16, 2026

RSS कार्यालय बम धमाका मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, लोहरदगा मे 5 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

July 16, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.