Career Adda: भारतीय सेना में शामिल होने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। अग्निपथ योजना के तहत भारतीय सेना में योग्य युवाओं की भर्ती के लिए अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन 14 नवंबर से 22 नवंबर 2026 तक राजकीय कला एवं खेल महाविद्यालय, जालंधर में किया जाएगा। इस भर्ती रैली में 6,000 से अधिक अभ्यर्थी भाग लेंगे, जिन्होंने तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर और शहीद भगत सिंह नगर (एसबीएस नगर) जिलों से सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) उत्तीर्ण की है।
Read more: सरकारी कंपनी में अफसर बनने का मौका, CCI में 8 पदों पर भर्ती
महिला अभ्यर्थियों के लिए भी विशेष अवसर
इस रैली में पंजाब, केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख की पात्र महिला अभ्यर्थियों की भर्ती भी की जाएगी, जिससे उन्हें भारतीय सेना में करियर बनाने और गर्व एवं समर्पण के साथ राष्ट्र सेवा करने का अवसर प्राप्त होगा।
चयन प्रक्रिया और शारीरिक परीक्षण
भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता और उपयुक्तता का आकलन करने के लिए विभिन्न परीक्षण किए जाएंगे:
दौड़ परीक्षण: 1.6 किलोमीटर की दौड़, जिसके माध्यम से अभ्यर्थियों की सहनशक्ति एवं शारीरिक क्षमता का परीक्षण किया जाएगा।
बीम परीक्षण: इसके अंतर्गत ऊपरी शरीर की मांसपेशियों की ताकत का आकलन किया जाएगा।
शारीरिक मापदंड: निर्धारित लंबाई, वजन एवं अन्य शारीरिक मानकों की जांच की जाएगी।
शारीरिक दक्षता परीक्षण में सफल रहने वाले अभ्यर्थियों का अंत में चिकित्सा परीक्षण (मेडिकल टेस्ट) किया जाएगा।
जरूरी निर्देश और पारदर्शिता
भर्ती प्रक्रिया निर्धारित भर्ती नीतियों एवं पात्रता मानदंडों के अनुरूप पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से आयोजित की जाएगी। ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक भर्ती अधिसूचनाओं का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें, सभी पात्रता शर्तों को पूरा करना सुनिश्चित करें तथा रैली में भाग लेते समय अपने सभी मूल आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर आएं।
Read more: रेलवे में नौकरी का बड़ा मौका! स्टेशन मास्टर के 1265 पदों पर भर्ती




