फॉण्ट कनवर्टर NEW

हॉकी नेशनल: दिल्ली को हराकर झारखंड क्वार्टर फाइनल में, अब यूपी से होगी भिड़ंत

तमिलनाडु के कोयंबटूर में आयोजित 16वीं हॉकी इंडिया जूनियर राष्ट्रीय पुरुष चैंपियनशिप से झारखंड के लिए अच्छी खबर आई है।

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : तमिलनाडु के कोयंबटूर में आयोजित 16वीं हॉकी इंडिया जूनियर राष्ट्रीय पुरुष चैंपियनशिप से झारखंड के लिए अच्छी खबर आई है। सोमवार को पंजाब के खिलाफ मिली हार से उबरते हुए झारखंड की टीम ने अपने दूसरे मुकाबले में दिल्ली को 4-3 से हरा दिया और टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल (अंतिम आठ) में प्रवेश कर लिया।

सबियन्न कीड़ों का शानदार खेल

रोमांचक मुकाबले में झारखंड की जीत के हीरो सबियन्न कीड़ों रहे, जिन्होंने मैच के 4वें और 47वें मिनट में दो शानदार गोल दागे। इसके अलावा, सुजीत केरकेट्टा ने 48वें मिनट और घूरन लोहरा ने 58वें मिनट में गोल कर टीम की जीत पर मुहर लगा दी।

ग्लेडशन बारला बने ‘प्लेयर ऑफ द मैच’

मैच के दौरान अपने बेहतरीन प्रदर्शन और बेहतरीन रणनीति के लिए झारखंड के ग्लेडशन बारला को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ के पुरस्कार से नवाजा गया।

अब यूपी से मुकाबला

धमाकेदार वापसी के बाद अब क्वार्टर फाइनल में झारखंड का सामना उत्तर प्रदेश की मजबूत टीम से होगा। टीम के इस प्रदर्शन से झारखंड हॉकी प्रेमियों और खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है।

Read More : चास को आधुनिक शहर बनाने की तैयारी तेज, श्वेता सिंह ने विकास योजनाओं पर की मैराथन बैठक

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram