फॉण्ट कनवर्टर NEW

चट्टी पतरा टोली में वृद्ध की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

घाघरा (गुमला)। घाघरा थाना क्षेत्र के चट्टी पतरा टोली में एक वृद्ध व्यक्ति की हत्या से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान धना उरांव (लगभग 60 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना सोमवार देर रात की बताई जा रही है। पुलिस

अपनी भाषा में पढ़ें

घाघरा (गुमला)। घाघरा थाना क्षेत्र के चट्टी पतरा टोली में एक वृद्ध व्यक्ति की हत्या से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान धना उरांव (लगभग 60 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना सोमवार देर रात की बताई जा रही है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। परिजनों के अनुसार धना उरांव रात करीब 2:30 बजे शौच के लिए घर से बाहर निकले थे। इसी दौरान घर से कुछ दूरी पर घात लगाए बैठे गांव के ही छोटू उरांव (लगभग 38 वर्ष) ने उन पर मोटे डंडे से हमला कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण धना उरांव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी गांव में ही घूमता रहा। मामले की सूचना मिलते ही घाघरा थाना पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी छोटू उरांव को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे आशंका थी कि यदि वह धना उरांव को नहीं मारता तो धना उरांव उसे मार सकते थे। इसी भय के कारण उसने हमला किया। हालांकि पुलिस फिलहाल आरोपी के इस दावे की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्या के पीछे के वास्तविक कारणों का अभी स्पष्ट खुलासा नहीं हुआ है। मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के पीछे की असली वजह सामने आ सकेगी। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और दहशत का माहौल है। ग्रामीण इस निर्मम हत्या से स्तब्ध हैं तथा दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने कहा है कि मामले में कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram