फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

Gumla जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय में ACB की छापेमारी, दो कर्मी हिरासत में

रांची से पहुंची भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने मंगलवार को गुमला जिला शिक्षा अधीक्षक (DSE) कार्यालय में अचानक छापेमारी की। इस कार्रवाई से कार्यालय परिसर में हड़कंप मच गया। छापेमारी के दौरान ACB अधिकारियों ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जांच की और कर्मचारियों

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

रांची से पहुंची भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने मंगलवार को गुमला जिला शिक्षा अधीक्षक (DSE) कार्यालय में अचानक छापेमारी की। इस कार्रवाई से कार्यालय परिसर में हड़कंप मच गया। छापेमारी के दौरान ACB अधिकारियों ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जांच की और कर्मचारियों से पूछताछ कार्य रही है।
कार्रवाई के दौरान टीम ने कार्यालय के दो कर्मियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई भ्रष्टाचार और अवैध लेन-देन से जुड़ी शिकायतों के आधार पर की गई है। हालांकि, ACB की ओर से अभी तक मामले का आधिकारिक खुलासा नहीं किया गया है।
फिलहाल ACB की टीम कार्यालय में जांच जारी रखे हुए है। हिरासत में लिए गए कर्मियों से पूछताछ के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले को लेकर शिक्षा विभाग और स्थानीय प्रशासन की नजर बनी हुई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram