फॉण्ट कनवर्टर NEW

ACB की कार्रवाई, पंचायत सचिव 10 हजार रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

लातेहार : ACB की कार्रवाई, पंचायत सचिव रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसीबी (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) की टीम ने मनिका प्रखंड के बारकडीह पंचायत मे कार्यरत पंचायत सचिव नागेश्वर रजक को 10 हजार रूपये रिश्वत लेते

अपनी भाषा में पढ़ें

लातेहार : ACB की कार्रवाई, पंचायत सचिव रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसीबी (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) की टीम ने मनिका प्रखंड के बारकडीह पंचायत मे कार्यरत पंचायत सचिव नागेश्वर रजक को 10 हजार रूपये  रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि पंचायत सचिव एक सरकारी कार्य के बदले शिकायतकर्ता से रिश्वत की मांग कर रहा था। इसकी शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले का सत्यापन किया और आरोप सही पाए जाने पर जाल बिछाकर कार्रवाई की।

पूर्व निर्धारित योजना के तहत शिकायतकर्ता ने पंचायत सचिव को रिश्वत की राशि सौंपी। जैसे ही उसने पैसे स्वीकार किए, पहले से मौजूद एसीबी की टीम ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद टीम ने आरोपी से पूछताछ की तथा उसके कार्यालय और अन्य संबंधित स्थानों पर भी आवश्यक जांच की।
एसीबी अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही रिश्वत की राशि भी जब्त कर ली गई है।
इस कार्रवाई के बाद सरकारी कार्यालयों में हड़कंप मच गया है। एसीबी ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कोई सरकारी कर्मचारी किसी काम के बदले रिश्वत की मांग करता है, तो इसकी सूचना तुरंत ब्यूरो को दें, ताकि भ्रष्टाचार पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram