फॉण्ट कनवर्टर NEW

जमशेदपुर की तेल कंपनी में 67 लाख हेराफेरी, फरार आरोपी ओडिशा से दबोचा गया

Jamshedpur news: परसुडीह थाना की पुलिस ने सलोनी सरसो तेल से जुड़ी महेश एडिबल ऑयल कंपनी में लाखों रुपये की हेराफेरी करने के मामले में फरार आरोपी को ओडिशा से गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब दो वर्षों से पुलिस की पकड़ से बाहर था। गिरफ्तारी

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur news: परसुडीह थाना की पुलिस ने सलोनी सरसो तेल से जुड़ी महेश एडिबल ऑयल कंपनी में लाखों रुपये की हेराफेरी करने के मामले में फरार आरोपी को ओडिशा से गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब दो वर्षों से पुलिस की पकड़ से बाहर था। गिरफ्तारी के बाद उसे जमशेदपुर लाकर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान ओडिशा के बारगढ़ जिले के बीजेपुर थाना क्षेत्र स्थित पुटुका गांव निवासी लेजारों बारीक उर्फ श्यामसुंदर बारीक के रूप में हुई है। वह वर्ष 2010 से महेश एडिबल ऑयल कंपनी में कार्यरत था। कंपनी ने उसे बाजार से दुकानदारों और ग्राहकों से भुगतान वसूलने की जिम्मेदारी दे रखी थी।

जांच में पता चला कि आरोपी ग्राहकों से राशि वसूलने के बावजूद पूरी रकम कंपनी के खाते में जमा नहीं करता था। वह प्रबंधन को लगातार यह कहकर गुमराह करता रहा कि संबंधित ग्राहकों ने भुगतान नहीं किया है। जब कंपनी के मालिक राजेश अग्रवाल ने वर्ष 2022 से 2024 तक के खातों की जांच कराई तो बड़े पैमाने पर गड़बड़ी सामने आई। जांच में करीब 67 लाख 59 हजार रुपये के गबन का खुलासा हुआ।

इसके बाद 10 मार्च 2024 को परसुडीह थाना में आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 406 और 120बी के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। मामला दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था।

रविवार को परसुडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी। तकनीकी जांच, मोबाइल लोकेशन और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस को आरोपी के ओडिशा में छिपे होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने वहां छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि गबन की गई राशि कहां खर्च की गई और इस पूरे मामले में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता तो नहीं है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram