फॉण्ट कनवर्टर NEW

मधुबन में ट्रैक्टर मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश की आशंका

East Champaran : जिले के मधुबन थाना क्षेत्र अंतर्गत बंजरिया गांव में गुरुवार देर रात अज्ञात अपराधियों ने ट्रैक्टर मैकेनिक सुभान मिस्त्री की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान शिवहर जिले के डुमरी

अपनी भाषा में पढ़ें

East Champaran : जिले के मधुबन थाना क्षेत्र अंतर्गत बंजरिया गांव में गुरुवार देर रात अज्ञात अपराधियों ने ट्रैक्टर मैकेनिक सुभान मिस्त्री की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान शिवहर जिले के डुमरी कटसरी गांव निवासी सुभान मिस्त्री के रूप में हुई है, जो लंबे समय से मधुबन में गैराज चलाकर ट्रैक्टर की मरम्मत का काम करते थे।

घटना के वक्त सुभान अपने रिश्तेदार मो. रेयाज के साथ गैराज बंद कर घर लौट रहे थे। जब वे शिवहर-मधुबन मुख्य पथ पर बंजरिया गांव के पास पहुंचे, तभी अपाची बाइक पर सवार अज्ञात अपराधियों ने उन पर फायरिंग कर दी। सुभान को तीन गोलियां लगीं, जबकि रेयाज किसी तरह बचकर निकल गया।

स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल सुभान को मधुबन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया, लेकिन वहां डॉक्टर मौजूद नहीं थे। समय पर इलाज न मिलने के कारण सुभान ने दम तोड़ दिया। इस लापरवाही ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सूचना मिलने पर मधुबन थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने पकड़ी दयाल एएसपी मोहिबुल्ला अंसारी के नेतृत्व में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी टीम का गठन किया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतक सुभान मिस्त्री वर्ष 2021 में पंचायत समिति सदस्य पद के लिए चुनाव लड़े थे। ऐसे में पुलिस घटना को चुनावी रंजिश से भी जोड़कर जांच कर रही है। साथ ही आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके।

मधुबन थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि जल्द ही अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी। वहीं, मृतक के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके परिवार में पत्नी, दो बेटे और तीन बेटियां हैं। घटना ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, और स्थानीय लोग आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram