फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

जिला स्तरीय कुकिंग प्रतियोगिता संपन्न, कुल 40 रसोईयाओं ने लिया भाग

रांची। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर बुधवार 5 मार्च 2025 को जिला स्तरीय कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह आयोजन शहीद चौक स्थित जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव के सभागार में किया गया, जिसमें प्रखंड स्तरीय कुल 40 रसोईयाओं

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

रांची। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर बुधवार 5 मार्च 2025 को जिला स्तरीय कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह आयोजन शहीद चौक स्थित जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव के सभागार में किया गया, जिसमें प्रखंड स्तरीय कुल 40 रसोईयाओं ने भाग लिया और अपनी कार्यकुशालता प्रदर्शित कर अपनी श्रेष्ठता साबित करने की कोशिश की। इनमें Millet (मोटा अनाज) यथा रागी (मडुआ)/सवा/कोदो आदि के व्यंजन की उपलब्धता, भोजन का स्वाद, भोजन की तैयारी में किये गये नवाचार, तैयार भोजन की गुणवत्ता (Nutritional Values), भोजन निर्माण की प्रक्रिया में स्वच्छता एवं सफाई का पालन आदि पर विशेष ध्यान दिया गया। पकवान निर्माण पूर्वाह्न 10.30 से शुरू हुआ, जिसका प्रर्दशन अपराह्न 3 बजे से स्कूल सभागार में ही किया गया। पकवान की श्रेष्ठता की जांच के लिए जिला शिक्षा अधीक्षक की अध्यक्षता में निर्णायक मंडली गठित की गई थी जिसमें जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, एक चिकित्सा पदाधिकारी, एक अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, जिला नोडल पदाधिकारी, बाल संसद दो प्रधानमंत्री, दो स्वच्छता मंत्री एवं दो पोषण मंत्री शामिल थे।

कांके की शीला बारला प्रथम, मिला 5000 रुपये पुरस्कार

इस प्रतियाेगिता में संत मारिया मध्य विद्यालय, कांके की शीला बारला को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। निर्णायक मंडली द्वारा उसे पुरस्कार स्वरूप 5000/- रुपये दिए गए जो उनके बैंक खाते में PFMS पोर्टल के माध्यम से भेज दी जाएगी। शीला बारला को सभी मानको में कुल 81 अंक प्राप्त हुए। वहीं, दूसरे स्थान पर रा०उत्क्र० उ०वि०, बढैया, चान्हो की जयंती देवी रही, जिसे सभी मानको में कुल 76 अंक प्राप्त हुए। पुरस्कार स्वरूप उसे 2500/- रुपये मिले, जिसे उनके बैंक खाते में PFMS पोर्टल के माध्यम से भेज दी जायेगी। इसके अतिरिक्त सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार स्वरूप प्रमाण-पत्र एवं मेडल प्रदान किया गया।

क्या था उद्देश्य

  • रसोईया-सह-सहायिकाओं में गुणवत्तापूर्ण भोजन तैयार करना।
  • सीमित साधनों में बच्चों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराना।
  • भोजन बनाने की प्रक्रिया को आनन्दायी बनाना।
  • मध्याहन भोजन के प्रति रसोईया-सह-सहायिकाओं में प्रतिस्पर्द्धा की भावना को बढ़ावा देना।
  • समुदाय की सहभागिता को प्रोत्साहित करना।
  • स्थानीय स्तर पर उपलब्ध खाद्य सामग्री (Food) का उपयोग को बढ़ावा देना आदि।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram