फॉण्ट कनवर्टर NEW

रांची में राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन की प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न, सामाजिक न्याय को लेकर उठी मजबूत आवाज

Ranchi News : राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन की प्रदेश स्तरीय बैठक झारखंड की राजधानी रांची में धूमधाम से आयोजित की गई। यह बैठक कटहल मोड़, करम पुल के समीप स्थित नवनिर्मित प्रदेश कार्यालय ‘निलेश भवन’ में आयोजित की गई, जहां कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत रूप

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News : राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन की प्रदेश स्तरीय बैठक झारखंड की राजधानी रांची में धूमधाम से आयोजित की गई। यह बैठक कटहल मोड़, करम पुल के समीप स्थित नवनिर्मित प्रदेश कार्यालय ‘निलेश भवन’ में आयोजित की गई, जहां कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत रूप से फीता काटकर नए कार्यालय का उद्घाटन करते हुए की गई।

बैठक की अध्यक्षता महासंगठन के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार निलेश ने की, जबकि संचालन का कार्यभार कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष हरिनाथ साहू ने संभाला। इस अवसर पर संगठन के अनेक प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें संत कुमार शाह, शंभू प्रसाद साहू, डॉ. अजय कुमार साव, विष्णु साहू, संजय साहू, अरविंद साहू, आशीष कुमार साहू और युवा मोर्चा से विकास कुमार साहू समेत महिला एवं युवा शाखाओं के कई प्रतिनिधि शामिल थे।

प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार निलेश ने अपने संबोधन में तेली समाज की राजनीतिक उपेक्षा का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि झारखंड में तेली समाज की आबादी 37 लाख से अधिक है, जो राज्य की कुल जनसंख्या का लगभग 14 प्रतिशत है। इसके बावजूद इस समाज को राजनीतिक हिस्सेदारी नहीं दी जा रही है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि तेली समाज अब किसी पार्टी का ‘बंधुआ वोटर’ नहीं रहेगा, बल्कि ‘जागरूक वोटर’ के रूप में अपने हक की मांग करेगा।

उन्होंने बताया कि अब संगठन का लक्ष्य है कि जातिगत आधार पर पहले समाज को सशक्त किया जाए, फिर राजनीतिक दल को समर्थन दिया जाए। कार्यकारी अध्यक्ष संत कुमार शाह ने भी स्पष्ट किया कि आगामी लोकसभा या विधानसभा चुनाव में वही राजनीतिक दल समाज का समर्थन पाएगा जो उन्हें जनसंख्या के अनुपात में प्रतिनिधित्व देगा।

बैठक के बाद समाज के नवमनोनीत पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस बैठक में झारखंड के सभी जिलों से सैकड़ों समाज के प्रतिनिधि पहुंचे थे, जिन्होंने सामाजिक न्याय और राजनीतिक भागीदारी के लिए संगठित संघर्ष का संकल्प लिया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram