Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home | #Trending | इंस्टाग्राम पर दोस्ती पड़ी भारी, युवती को 7 दिनों तक बनाया बंधक, किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
#Trending

इंस्टाग्राम पर दोस्ती पड़ी भारी, युवती को 7 दिनों तक बनाया बंधक, किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

फिल्म दिखाने के बहाने बुलाकर युवती को किया अगवा, मकान मालिक के फोन से परिजनों को दी सूचना तो पुलिस ने छुड़ाया
By Muzaffar HussainJuly 14, 20263 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

रामगढ़: सोशल मीडिया के जरिए अनजान लोगों से दोस्ती करने का एक और खौफनाक अंजाम सामने आया है। रामगढ़ की रहने वाली एक 19 वर्षीय युवती को इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती बहुत भारी पड़ गई। आरोप है कि एक युवक ने दोस्ती का झांसा देकर युवती को बहला-फुसलाकर बुलाया और फिर उसे हजारीबाग ले जाकर सात दिनों तक बंधक बनाकर रखा। इस दौरान उसके साथ लगातार शारीरिक शोषण और मारपीट की गई। पीड़िता की सूझबूझ और सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए रामगढ़ पुलिस ने उसे हजारीबाग के कोर्रा थाना क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया है। साथ ही मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को पीड़िता के विस्तृत बयान के आधार पर रामगढ़ थाने में मामला (प्राथमिकी) दर्ज किया गया है। पीड़िता की कुछ महीने पहले इंस्टाग्राम के माध्यम से हजारीबाग के कोर्रा निवासी रितिक सिंह से जान-पहचान हुई थी। शुरुआत में दोनों के बीच सामान्य बातचीत हुई, जो धीरे-धीरे फोन कॉल और गहरे संपर्क में बदल गई।

आरोपित रितिक सिंह

रास्ते से किया अगवा, कमरे में रखा बंधक

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, बीते 5 जुलाई को आरोपित रितिक सिंह ने युवती को फिल्म दिखाने के बहाने रामगढ़ के राजीव सिनेमा हॉल के पास बुलाया। उसने युवती से सिर्फ जेल मोड़ तक आने के लिए कहा था। जब युवती वहां पहुंची, तो रितिक अपने दो अन्य साथियों के साथ एक कार से वहां आया और युवती को जबरन अपने साथ हजारीबाग ले गया। रास्ते में आरोपित ने अपने दोनों साथियों को कार से उतार दिया। हजारीबाग पहुंचने के बाद वह युवती को स्कूटी पर बैठाकर एक सुनसान किराए के कमरे में ले गया।

वहां ले जाते ही आरोपित ने सबसे पहले युवती का मोबाइल फोन छीन लिया ताकि वह किसी से संपर्क न कर सके। पीड़िता का आरोप है कि इन सात दिनों के दौरान उसे कमरे में पूरी तरह बंधक बनाकर रखा गया। विरोध करने पर उसके साथ बुरी तरह मारपीट की गई, कई बार जबरन दुष्कर्म किया गया और यहां तक कि गला दबाकर उसे जान से मारने की कोशिश भी की गई।

मकान मालिक के फोन से मिली मदद

लगातार प्रताड़ना झेल रही पीड़िता को 12 जुलाई की रात को एक मौका मिला। उसने किसी तरह मकान मालिक का मोबाइल फोन हासिल किया और तुरंत अपने परिजनों को अपनी आपबीती और लोकेशन की सूचना दी। परिजनों ने बिना वक्त गंवाए इसकी जानकारी रामगढ़ पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फौरन एक टीम का गठन किया और हजारीबाग के कोर्रा क्षेत्र में छापेमारी कर युवती को सकुशल मुक्त करा लिया। मौके से आरोपित रितिक सिंह को भी दबोच लिया गया। पुलिस ने पीड़िता का आधिकारिक चिकित्सीय परीक्षण (मेडिकल टेस्ट) कराने के साथ ही न्यायालय में उसका बयान भी दर्ज करा दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

हेमंत सरकार पर बरसे बाबूलाल, बोले-कानून-व्यवस्था ध्वस्त, अवैध वसूली में व्यस्त है पुलिस

July 14, 2026

झारखंड में फिर एक्टिव हुआ मानसून: 18 जुलाई तक येलो अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

July 14, 2026

20 लाख का इनामी रविंद्र गंझू गिरफ्तार, AK-56 समेत हथियारों का जखीरा जब्त

July 14, 2026

RECENT ADDA.

हेमंत सरकार पर बरसे बाबूलाल, बोले-कानून-व्यवस्था ध्वस्त, अवैध वसूली में व्यस्त है पुलिस

July 14, 2026

झारखंड में फिर एक्टिव हुआ मानसून: 18 जुलाई तक येलो अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

July 14, 2026

20 लाख का इनामी रविंद्र गंझू गिरफ्तार, AK-56 समेत हथियारों का जखीरा जब्त

July 14, 2026

सीक्रेट दस्तावेज की फोटो खींचने वाले शंभू सिंह पर कसेगा शिकंजा, MP/MLA कोर्ट ने किया तलब

July 14, 2026

न्यायपालिका पर सीधा हमला, हाईकोर्ट ने खारिज की धनबाद जज मर्डर केस के दोषियों की अपील

July 14, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.