Bokaro News: बोकारो, 19 दिसंबर – श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा बोकारो में 33वां समाधि स्थापना दिवस एवं अघोरेश्वर महाप्रभु का चरण पादुका स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर समाधि स्थल पूजन उपरांत अघोर मंत्र _”अघोरान्ना परो मंत्र: नास्ति तत्वं गुरो: परम्”_ का 24 घंटे के अखंड कीर्तन का शुभारंभ हुआ।
इस कार्यक्रम में बिहार एवं झारखंड के कई शाखा समूहों के सैकड़ों श्रद्धालुओं एवं माता समूह की सक्रिय सहभागिता रही। समूह के 19 सूत्रीय सामाजिक कार्यक्रम के तहत शीत निवारण हेतु ठंड से प्रभावित माताओं के बीच ऊनी चादर का वितरण किया गया।
कार्यक्रम का समापन 21 दिसंबर 2025 को पूर्वाह्न 10 बजे सद्ग्रंथ सफल योनि के पाठ एवं परमपूज्य अघोरेश्वर अवधूत भगवान राम जी के दर्शन पर आधारित विचार गोष्ठी के साथ किया जाएगा।
श्री सर्वेश्वरी समूह मानव सेवा को समर्पित एक राष्ट्रव्यापी सामाजिक-आध्यात्मिक संस्था है, जो वर्तमान में अध्यक्ष पूज्य गुरुपद बाबा संभव राम जी के निर्देशन में समाज कल्याण के लिए संकल्पित है।



