फॉण्ट कनवर्टर NEW

YSRCP प्रमुख की गाड़ी से कार्यकर्ता की मौत, जगन रेड्डी पर दर्ज हुआ केस

India News: आंध्र पुलिस ने YSRCP प्रमुख जगन मोहन रेड्डी और उनके ड्राइवर के खिलाफ पार्टी कार्यकर्ता की दुर्घटनावश मौत के लिए एफआईआर दर्ज की है। बता दें पार्टी कार्यकर्ता बुधवार को गुंटूर के बाहरी इलाके में जगन रेड्डी की कार के पहियों के नीचे

अपनी भाषा में पढ़ें

India News: आंध्र पुलिस ने YSRCP प्रमुख जगन मोहन रेड्डी और उनके ड्राइवर के खिलाफ पार्टी कार्यकर्ता की दुर्घटनावश मौत के लिए एफआईआर दर्ज की है। बता दें पार्टी कार्यकर्ता बुधवार को गुंटूर के बाहरी इलाके में जगन रेड्डी की कार के पहियों के नीचे आ गया था। पुलिस ने रविवार को कार चालक रमना रेड्डी को हिरासत में लिया और उससे पूछताछ की कि वह काफिले को रोके बिना आगे क्यों बढ़ गया क्यों? चीली सिंगैया को वाहन के नीचे कुचल दिया गया था।

पुलिस के मुताबिक सिंगैया नामक एक बुजुर्ग व्यक्ति इस घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गुंटूर जिले के एसपी ने कहा कि यह घटना 18 जून की बताई जा रही है, जब रेड्डी YSRCP नेता के परिवार से मिलने के लिए रेन्टापल्ला जा रहे थे, जिनकी पिछले साल आत्महत्या कर लेने से मौत हो गई थी। दुर्घटना के समय उनका काफिला एतुकुरु बाईपास से गुजर रहा था। एसपी ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज ड्रोन विजुअल और परिस्थितिजन्य सामग्री समेत कई सबूतों का विश्लेषण करने के बाद यह पाया गया कि मृतक को पूर्व सीएम के वाहन ने कुचला था।

शुरुआत में मृतक की पत्नी चीली लुरधु मैरी द्वारा दर्ज की गई शिकायत के आधार पर लापरवाही से मौत से संबंधित मामला दर्ज किया था। एसपी ने कहा कि बुजुर्ग सिंगैया के बारे में सूचना मिलने पर उन्हें गंभीर रक्तस्राव की चोटें आईं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने उनकी पत्नी चीली लुरधु मैरी की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। सीसीटीवी फुटेज, ड्रोन विजुअल और परिस्थितिजन्य साक्ष्य का विश्लेषण करने के बाद पुलिस ने पुष्टि की कि मृतक को काफिले में पूर्व सीएम के वाहन ने कुचल दिया था। एसपी ने कहा कि उनके नाम आरोपियों की सूची में जोड़ दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि कानूनी कार्रवाई उचित प्रक्रिया और कानून के लागू प्रावधानों के अनुसार आगे बढ़ेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram