फॉण्ट कनवर्टर NEW

बिहार में महिलाओं के लिए सुरक्षित यात्रा के लिए आज से शुरू हुई पिंक बस सेवा

Bihar News: बिहार सरकार ने महिलाओं की सुरक्षित, सुविधाजनक और सुलभ यात्रा सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ी पहल करते हुए शुक्रवार से राज्य के छह जिलों में पिंक बस सेवा की शुरुआत की है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 1 अणे मार्ग से हरी

अपनी भाषा में पढ़ें

Bihar News: बिहार सरकार ने महिलाओं की सुरक्षित, सुविधाजनक और सुलभ यात्रा सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ी पहल करते हुए शुक्रवार से राज्य के छह जिलों में पिंक बस सेवा की शुरुआत की है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 1 अणे मार्ग से हरी झंडी दिखाकर इस सेवा का शुभारंभ किया।

बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के पहले चरण में 20 मिनी पिंक बसें खरीदी गई हैं। इनमें से पटना के लिए 8 बसें, मुजफ्फरपुर और भागलपुर के लिए 4, दरभंगा, पूर्णिया और गया के लिए 2-2 बसें आवंटित की गई हैं। इन पिंक बसों में केवल महिलाएं ही सफर कर सकेंगी। इन बसों में महिला कंडक्टरों की नियुक्ति की गई है। पिकं बस की यात्रा का किराया न्यूनतम 6 रुपये और अधिकतम 25 रुपये निर्धारित किया गया है।

पटना में 4 प्रमुख रूटों पर चलेंगी पिंक बसें

राजधानी पटना में चार प्रमुख रूट निर्धारित किए गए हैं, जहां सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक पिंक बसें चलाई जाएंगी। इन रुट्स में गांधी मैदान से फुलवारी शरीफ और ऐम्स। गांधी मैदान से सगुना मोड़ और दानापुर रेलवे स्टेशन। गांधी मैदान से कुर्जी (बोरिंग रोड) और दानापुर बस स्टैंड। अंतिम गांधी मैदान से पटना जंक्शन और कुम्हरार से पटना साहिब स्टेशन तक चलेगी।

सुरक्षा और सुविधाओं से लैस हर बस

पिंक बसों को महिलाओं की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष रूप से तैयार किया गया है। हर बस में सीसीटीवी कैमरे, पैनिक बटन, जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम, फर्स्ट एड बॉक्स, हर सीट पर मोबाइल चार्जिंग पॉइंट और 22 आरामदायक सीटें लगाई गई है। इसके साथ ही, पर्यावरण की दृष्टि से सभी बसें सीएनजी चालित हैं, जिससे यह सेवा न केवल सुरक्षित बल्कि पर्यावरण-अनुकूल भी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram