फॉण्ट कनवर्टर NEW

मक्का में भीषण गर्मी का प्रकोप, भारत के 90 हज यात्रियों की मौ’त

Riyadh : इस वर्ष भीषण गर्मी भारत में ही नही विश्व के कई देशों में भीषण गर्मी ने सैकड़ों लोगों की जान ले ली है। सऊदी अरब के मक्का शहर में हज यात्रा पर गए लाखों हज यात्रियों को भी इस बार भीषण गर्मी का

अपनी भाषा में पढ़ें

Riyadh : इस वर्ष भीषण गर्मी भारत में ही नही विश्व के कई देशों में भीषण गर्मी ने सैकड़ों लोगों की जान ले ली है। सऊदी अरब के मक्का शहर में हज यात्रा पर गए लाखों हज यात्रियों को भी इस बार भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा है। सऊदी अरब में गर्मी से 550 से ज्यादा लोगों की जान चली गई है उसमें करीब 90 भारतीय भी शामिल हैं।

सऊदी अरब का मक्का भीषण गर्मी के प्रकोप से जूझ रहा है। सऊदी अरब के मक्का में गर्मी को कम करने का काम लगातार जारी है। भीषण गर्मी के साथ ही हर यात्री हीटवेव का भी शिकार हो रहे हैं। मक्का में हज यात्रा के दौरान अब तक 90 भारतीय हज यात्री अपनी जान गवां चुके हैं। वही हीटवेव से कुल 550 लोगों की मौत हो चुकी है। इन मौत के पीछे कारण हीटवेव या कोई अन्य बीमारी इसकी जांच की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक ज्यादातर मामलों में मौत नेचुरली हुई है। मृतकों में कोई भी किसी हादसे का शिकार नहीं हुआ है। मरने वालों के शरीर पर कोई निशान भी नहीं मिला है। सऊदी अरब से मिले आंकड़ों के अनुसार अब तक सबसे ज्यादा मिस्र के लोगों की जान गईं हैं जिनकी संख्या 323 है। सऊदी अरब के राजनीतिकों ने साफ कहा है कि मिस्र के सभी लोगों की मौत का कारण भीषण गर्मी है। हालांकि एक व्यक्ति की मौत चोट लगने के कारण हुई। मृतकों में जॉर्डन के भी लोग शामिल हैं।

सऊदी अरब अधिकारियों का कहना है कि गर्मी से 577 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से 570 के शव मक्का के मुर्दाघर में रखे गए हैं। बता दें कि हज इस साल 14 जून से 19 जून तक था। बता दें कि हज पर जाने वाले यात्रियों की मौत पहले भी कई बार हो चुकी है। इस साल जहां अभी तक 90 भारतीय हज यात्रियों की मौत हुई जबकि पिछले साल ये आंकड़ा 101 तक पहुंचा था।

इस खबर को भी पढ़ें : झुलस कर बे’मौत म’र गये भारत के 42 लोग… जानें कहां

इस खबर को भी पढ़ें : इस देश के मूल निवासी बदनसीब, अपने ही मुल्क में …

इस खबर को भी पढ़ें : कुवैत अग्निकांड: PM ने की मृतक के परिवारों को मुआवजा देने की घोषणा

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram