फॉण्ट कनवर्टर NEW

हर दिन के हिसाब से करें यह काम मिलेगी सफलता, जानें कैसे..

Public Adda : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर दिन अपना एक अलग-अलग महत्व है। अगर दिन के हिसाब से उपाय किए जाएं, तब परेशानियों में कमी देखने को मिल सकती है। हम आपको बताएंगे कि कार्य में सफलता पाने के लिए हर दिन घर से

अपनी भाषा में पढ़ें

Public Adda : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर दिन अपना एक अलग-अलग महत्व है। अगर दिन के हिसाब से उपाय किए जाएं, तब परेशानियों में कमी देखने को मिल सकती है। हम आपको बताएंगे कि कार्य में सफलता पाने के लिए हर दिन घर से बाहर जाने से पहले क्या खाकर जाना चाहिए-

सोमवार : शास्त्रों के अनुसार किसी जरुरी काम के लिए सोमवार के दिन घर से बाहर जा रहे हैं, तब खुद को एक बार आईने में जरूर देखना चाहिए। ऐसा करने से आपको हर काम में सफलता की प्राप्ति होगी।

मंगलवार : मंगलवार के दिन किसी महत्वपूर्ण काम को सफल बनाने के लिए गुड़ का टुकड़ा मुंह में डालकर घर से बाहर जाना चाहिए। ऐसा करने से नकारात्मक शक्तियां आपसे दूर रहेंगी और दिन गुड़ की तरह मीठा निकलेगा।

बुधवार : बहुत दिनों से रुके हुए काम को पूरा करने के लिए घर में रखा थोड़ा सा हरा धनिया जरूर खाना चाहिए। ऐसा करने से हर काम में बढ़िया परिणाम प्राप्त होगा।

गुरुवार : शास्त्रों के अनुसार हर काम को सफलतापूर्वक करने के लिए थोड़े से जीरे का सेवन जरूर करना चाहिए।

शुक्रवार : शुक्रवार के दिन बाहर निकलने से पहले दही और चीनी खाकर निकलना चाहिए। ऐसा करने से हर कार्य सफलतापूर्वक हो जाएगा।

शनिवार : बार-बार कोशिश करने के बाद भी काम पूरा नहीं हो रहा,तब शनिवार के दिन बाहर जाने से पहले अदरक के टुकड़े का सेवन करना चाहिए।

रविवार : रविवार के दिन अगर बाहर काम से जा रहे हैं तब पान खाना बिल्कुल न भूलें।

नोट : यहां खबर इंटरनेट से ली गयी है इसकी पुष्टि पब्लिक अड्डा नही करती है।

इस खबर को भी पढ़ें : शादी के समय नथ क्यों पहनती हैं लड़कियां, जानें..

इस खबर को भी पढ़ें : जानिए क्यों लगाते हैं दक्षिण दिशा की ओर हनुमान जी की तस्वीर

इस खबर को भी पढ़ें : अपनी हथेली की रेखाओं से जानें कैसा रहेगा आपका वैवाहिक जीवन..

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram