वेस्ट एशिया में हालात इस समय बेहद गंभीर बने हुए हैं। ईरान और उसके प्रॉक्सी संगठनों, विशेषकर यमन के हूती विद्रोहियों ने क्षेत्र में जो उथल-पुथल मचा रखी है, उसका ठोस तोड़ न तो अमेरिका निकाल पा रहा है और न ही कोई अन्य देश। इस बढ़ती अस्थिरता के बीच सऊदी अरब की सुरक्षा एक बार फिर सबसे बड़ा मुद्दा बन गई है।
वही सऊदी अरब जिसने अमेरिका के साथ बड़े-बड़े रक्षा सौदे किए और पाकिस्तान के साथ समझौते किए, जिसके तहत उसे परमाणु हथियार के नाम पर सुरक्षा का आश्वासन दिया गया था। लेकिन जब संकट का वक्त आया, तो पाकिस्तान न तो परमाणु हथियार का इस्तेमाल कर सका और न ही जमीन पर लड़ने के लिए आगे आया।
यह भी पढ़ें: कोविड वैक्सीन के साइड इफेक्ट्स पर बड़ा खुलासा! जुकरबर्ग बोले- पोस्ट हटाने का था दबाव
इस्लामाबाद में जुटे तीनों देश, फिर भी बरकरार है बड़ा सवाल
इसी पृष्ठभूमि में एक बार फिर सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्किये ने अपने रक्षा सहयोग को मजबूत करने के लिए इस्लामाबाद में बैठक की है। रिपोर्टों के मुताबिक, तीनों देशों ने स्पष्ट किया है कि सऊदी अरब की सुरक्षा पर होने वाले हमलों को अब अलग-अलग देशों की समस्या नहीं, बल्कि साझा सुरक्षा की चुनौती के रूप में देखा जाएगा। इसके लिए मक्का रक्षा समझौते के तहत सैन्य, राजनीतिक और रणनीतिक सहयोग तेज करने पर सहमति बनी है।
हालांकि, इस पूरी कवायद के बीच एक बड़ा सवाल अब भी कायम है कि जब अगस्त में तीनों देशों ने इस रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए थे, तब भी सऊदी अरब पर हूतियों के हमले जारी थे। अब समझौते के बाद भी हमले नहीं रुके हैं, ऐसे में यह गठबंधन वास्तव में सऊदी को सुरक्षा दे पाएगा या फिर यह केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित रहेगा।
यह भी पढ़ें: कहीं कोड़े तो कहीं जांच का शिकंजा! महिलाओं की आजादी पर ईरान-तुर्की में सवाल
निंदा प्रस्ताव तक सिमटा संदेश या दिखेगी जमीनी कार्रवाई?
27 नवंबर को पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में मक्का गठबंधन फॉर डिफेंस की रणनीतिक, राजनीतिक और रक्षा समिति की दूसरी बैठक आयोजित की गई। इसमें सऊदी अरब के रक्षा मंत्री प्रिंस खालिद बिन सलमान और विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान शामिल हुए। बैठक में तीनों देशों ने सऊदी अरब के नागरिकों और नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने वाले हूती हमलों की कड़ी निंदा की। संयुक्त बयान में कहा गया कि तीनों देश सऊदी अरब की सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रयासों को तेज करेंगे। ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि क्या एक बार फिर सऊदी अरब को केवल निंदा वाला संदेश ही दिया गया है।
तेल ठिकानों और हवाई अड्डों पर हमलों से बढ़ी सऊदी की चिंता
गौरतलब है कि यमन में सक्रिय ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने यमन संघर्ष के दौरान सऊदी अरब को कई बार निशाना बनाया है। सऊदी अरब के लिए सबसे बड़ी चिंता यह है कि ये हमले केवल सैन्य ठिकानों तक सीमित नहीं रहते, बल्कि नागरिक बुनियादी ढांचे और महत्वपूर्ण आर्थिक ठिकानों के लिए भी सीधा खतरा पैदा करते हैं। हाल के दिनों में हूतियों ने सऊदी की तेल सुविधाओं, हवाई अड्डों और अन्य रणनीतिक ठिकानों पर हमले किए हैं, जिससे भारी आर्थिक नुकसान होने के साथ ही देश की सुरक्षा व्यवस्था और अंतरराष्ट्रीय छवि पर भी असर पड़ा है।
संबंधित खबरें
- दुनिया कोविड वैक्सीन के साइड इफेक्ट्स पर बड़ा खुलासा! जुकरबर्ग बोले- पोस्ट हटाने का था दबाव
- दुनिया कहीं कोड़े तो कहीं जांच का शिकंजा! महिलाओं की आजादी पर ईरान-तुर्की में सवाल
- दुनिया धमाके से दहला बैंकॉक! 25 मंजिला इमारत जितनी ऊंची उठीं लपटें, छाया काला धुआं
- दुनिया भारत पर टैरिफ की तलवार, ट्रंप को अमेरिकी सांसदों ने घेरा- चीन से टकराने का दम नहीं!










