Skip to content
शनिवार, 28 नवंबर 2026
Log In
अपराधियों से लेकर लापरवाह अफसरों तक पर CM सम्राट सख्त, दिया जीरो टॉलरेंस का अल्टीमेटम CM हेमंत को सहियाओं ने दिखाया डिजिटल हुनर, आठ रजिस्टरों का हिसाब अब एक क्लिक पर NHM ने झारखंड के हेल्थ सिस्टम को बनाया स्मार्ट, डिजिटल पहल देख CM ने सराहा गेतलसूद डैम की सुरक्षा और रखरखाव को लेकर पहल, वाहनों की आवाजाही पर रोक झारखंड की प्राचीन पैटकर चित्रकला को मिलेगा नया जीवन, शोध और बाजार जुड़ाव से संवरेगी विरासत इंटरमीडिएट व्यावसायिक शिक्षा परीक्षा 2027 के लिए पंजीयन व आवेदन प्रक्रिया शुरू झारखंड के कर्मियों के लिए हिंदी दक्षता परीक्षा का नया चरण, जून परीक्षा के नतीजे भी जारी परियोजना प्रबंधन इकाई को मिलेगी नई तकनीकी ताकत, वरिष्ठ पदों पर होगी नियुक्ति विभागीय एवं जनजातीय भाषा परीक्षाओं का परिणाम घोषित, राजस्व पर्षद की केंद्रीय परीक्षा समिति ने जारी किया रिजल्ट गढ़वा और लेस्लीगंज में पेयजल व्यवस्था होगी और सुदृढ़, पंपिंग सिस्टम से जुड़े कार्यों को मिलेगी रफ्तार
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

भारत पर टैरिफ की तलवार, ट्रंप को अमेरिकी सांसदों ने घेरा- चीन से टकराने का दम नहीं!

डोनाल्ड ट्रंप भारत टैरिफ प्रस्ताव

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने भारत समेत 16 देशों के खिलाफ व्यापार जांच शुरू करते हुए आयातित वस्तुओं पर 25 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने का प्रस्ताव रखा है। इस फैसले के सामने आने के बाद ट्रंप प्रशासन को अमेरिका के भीतर ही विपक्षी सांसदों की तीखी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। डेमोक्रेट सांसदों का कहना है कि अमेरिका की असली व्यापारिक चुनौती चीन है, लेकिन प्रशासन भारत जैसे सहयोगी देशों को निशाना बना रहा है, जिससे अमेरिकी उपभोक्ताओं पर महंगाई का बोझ बढ़ रहा है।

यूएसटीआर ने भारत पर 17 से 25 प्रतिशत शुल्क का रखा प्रस्ताव

अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय (यूएसटीआर) ने बुधवार को भारत से आयात होने वाले सामानों पर 17 प्रतिशत शुल्क लगाने का प्रस्ताव पेश किया। एजेंसी ने तर्क दिया कि भारत में औद्योगिक क्षमता का आवश्यकता से अधिक विस्तार अमेरिकी कंपनियों के हितों को प्रभावित कर सकता है।

यह भी पढ़ें: हूतियों के आगे बेअसर मक्का पैक्ट! बैठकों तक सिमटा सऊदी-पाक-तुर्किये का गठबंधन?

इसके साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि यदि भारत के साथ व्यापार समझौता नहीं हो पाता है, तो यह शुल्क बढ़कर 25 प्रतिशत तक हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका कई महीनों से इस बात की जांच कर रहा है कि क्या भारत, चीन, ब्राजील, बांग्लादेश, कंबोडिया, इंडोनेशिया, सिंगापुर, स्विट्जरलैंड, थाईलैंड और वियतनाम सहित 16 देश अधिक उत्पादन को बढ़ावा देने वाली नीतियां अपना रहे हैं, जिससे वैश्विक बाजार में कीमतें गिरती हैं और अमेरिकी उद्योगों को नुकसान होता है।

डेमोक्रेट सांसदों और सीनेट नेता चक शूमर ने नीति पर उठाए सवाल

प्रशासन के इस प्रस्ताव के बाद अमेरिका की घरेलू राजनीति में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली है। डेमोक्रेटिक पार्टी ने सोशल मीडिया के माध्यम से आरोप लगाया कि इन टैरिफ नीतियों का सीधा असर आम अमेरिकियों की जेब पर पड़ रहा है और रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतें बढ़ गई हैं, जिससे लोगों के लिए थैंक्सगिविंग जैसे अवसरों पर खरीदारी करना भी कठिन हो गया है।

सीनेट में डेमोक्रेट नेता चक शूमर ने प्रशासन की रणनीति की आलोचना करते हुए कहा कि असली समस्या चीन है, लेकिन उससे निपटने के बजाय सहयोगी देशों को दूर किया जा रहा है और अमेरिकी जनता पर आर्थिक बोझ डाला जा रहा है। वहीं, पेंसिल्वेनिया के गवर्नर जोश ने भी चिंता जताते हुए कहा कि इस तरह की नीतियों से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका की साख प्रभावित हो रही है और वह अलग-थलग पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें: कोविड वैक्सीन के साइड इफेक्ट्स पर बड़ा खुलासा! जुकरबर्ग बोले- पोस्ट हटाने का था दबाव

Trusted Source on
FOLLOW ON Google News
Samsul Haque लेखक

संबंधित खबरें