नई दिल्ली : संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भारतीय संविधान को देश की आत्मा बताया। उन्होंने कहा कि संविधान हमारे लोकतंत्र की मजबूत नींव है और इसकी रक्षा करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है।
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि भारतीय संविधान सिर्फ एक किताब नहीं, बल्कि हर नागरिक के सम्मान और अधिकारों की रक्षा करने वाला दस्तावेज है। यह न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के मूल्यों को मजबूत करता है।
यह भी पढ़ें: जब गढ़ा गया दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का जीवंत दस्तावेज
उन्होंने कहा कि संविधान अन्याय के खिलाफ लड़ने की सबसे बड़ी ताकत है। संविधान दिवस पर उन्होंने संकल्प दोहराया कि वे हर परिस्थिति में संविधान की रक्षा करेंगे और देश के प्रत्येक नागरिक के अधिकारों के लिए संघर्ष करते रहेंगे।
वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी संविधान दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि राजनीतिक लोकतंत्र को मजबूत बनाए रखने के लिए सामाजिक लोकतंत्र की नींव मजबूत होना जरूरी है। इस दौरान उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को भी याद किया।
खड़गे ने महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभभाई पटेल, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, मौलाना आजाद, डॉ. राजेंद्र प्रसाद, सरोजिनी नायडू और डॉ. भीमराव अंबेडकर को नमन किया।
यह भी पढ़ें: पंजाब में आप की महारैली से पहले हादसा, कॉफी मशीन में विस्फोट से मची अफरा-तफरी
उन्होंने कहा कि संविधान के न्याय, स्वतंत्रता, समानता, बंधुत्व, धर्मनिरपेक्षता और समाजवाद जैसे मूल आदर्शों की रक्षा करना सभी की जिम्मेदारी है। साथ ही उन्होंने देश की एकता, अखंडता और आपसी सद्भाव बनाए रखने की अपील की।
इधर, संविधान दिवस के मौके पर कांग्रेस ने कथित वोट चोरी के मुद्दे पर देशभर में विरोध प्रदर्शन भी किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने इन प्रदर्शनों के जरिए लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा का संदेश दिया।
संबंधित खबरें
- #ट्रेंडिंग जब गढ़ा गया दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का जीवंत दस्तावेज
- भारत पंजाब में आप की महारैली से पहले हादसा, कॉफी मशीन में विस्फोट से मची अफरा-तफरी
- भारत शेयर बाजार में मिला-जुला कारोबार, आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी
- भारत पीएम मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर भाजपा का विशेष अभियान, 25 दिनों तक चलेगा जनसंपर्क







