Skip to content
Log In
घाघरा में जनजाति गौरव दिवस का भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव समेत कई दिग्गज हुए शामिल योगी सरकार ने टीवी को बनाया क्लासरूम, बालवाटिका से 12वीं तक पांच चैनलों पर पढ़ाई CM योगी की पहल, यूपी के स्कूलों में लगेगी संविधान की पाठशाला टनकपुर-बनबसा को जलभराव से मिलेगी राहत, चम्पावत को CM धामी की 165 करोड़ की सौगात लोकसंस्कृति के संरक्षण के लिए CM धामी का ऐलान, बिंदुखत्ता में बनेगा सभागार सौली खड्ड के पास पुलिस की चेकिंग में खुला नशे का खेल, युवक गिरफ्तार धामी सरकार के पांच साल का रिपोर्ट कार्ड लेकर चुनावी मैदान में उतरेगी BJP: दीप्ति वोटर लिस्ट में अपना और परिवार का नाम जरूर जांच लें, DM की अपील प्रकाश पर्व पर CM धामी और राज्यपाल का संदेश, सेवा-सद्भाव अपनाएं CM धामी का ऐलान: श्रीनगर में बनेगी साइंस सिटी, देहरादून के लिए हेली सेवा

घाघरा में जनजाति गौरव दिवस का भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव समेत कई दिग्गज हुए शामिल

घाघरा (गुमला): गुमला जिले के घाघरा प्रखंड मुख्यालय स्थित प्लस टू एसएस हाई स्कूल मैदान में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग, भारत सरकार की ओर से जनजाति गौरव दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल उरांव सहित आयोग के अध्यक्ष, सदस्य, वरिष्ठ अधिकारी, पूर्व सांसद एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष अंतर सिंह आर्य, आयोग की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा, सचिव प्रशांत कुमार, उप सचिव मनोहर सुकोले, पूर्व सांसद सुदर्शन भगत, समीर उरांव तथा गुमला के विकास आयुक्त अनिमेष रंजन समेत कई गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही।

यह भी पढ़ें: SIR की जांच में फर्जी जन्म प्रमाणपत्रों का खुलासा, CEO ने अफसरों को चेताया

जनजाति गौरव दिवस के अवसर पर गुमला और लोहरदगा जिले के विभिन्न प्रखंडों से बड़ी संख्या में जनजातीय समाज के लोग पारंपरिक वाद्य यंत्रों और खोड़ड़ा दल के साथ कार्यक्रम स्थल पहुंचे। अतिथियों का पारंपरिक रीति-रिवाज, लोकनृत्य और गाजे-बाजे के साथ भव्य स्वागत किया गया। वहीं प्लस टू एसएस हाई स्कूल के विद्यार्थियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर समारोह की शोभा बढ़ाई।

कार्यक्रम के दौरान जनजातीय समाज के सामाजिक अगुवाओं, पहानों, मुखियाओं, राष्ट्रीय स्तर पर खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों तथा शहीदों के आश्रितों को मुख्य अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। इसके माध्यम से समाज के सामाजिक नेतृत्व, खेल प्रतिभा और देश के प्रति उनके बलिदान को सम्मान दिया गया।

समारोह का विशेष आकर्षण तब देखने को मिला, जब केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव और आयोग के अध्यक्ष अंतर सिंह आर्य ने स्वयं मांदर बजाकर जनजातीय संस्कृति और परंपरा के प्रति सम्मान प्रकट किया। मांदर की थाप और पारंपरिक लोकनृत्य से पूरा परिसर उत्साह से गूंज उठा। आयोजन के माध्यम से जनजातीय समाज की सांस्कृतिक विरासत, पहचान, परंपराओं और गौरवशाली इतिहास को संरक्षित करने तथा नई पीढ़ी को इससे जोड़ने का संदेश दिया गया।

यह भी पढ़ें: लेवी नहीं मिली तो फूंक दिया कोयला हाईवा, मास्टरमाइंड समेत चार गिरफ्तार

Shiwam Keshri लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *