Skip to content
Log In
योगी सरकार ने टीवी को बनाया क्लासरूम, बालवाटिका से 12वीं तक पांच चैनलों पर पढ़ाई टनकपुर-बनबसा को जलभराव से मिलेगी राहत, चम्पावत को CM धामी की 165 करोड़ की सौगात लोकसंस्कृति के संरक्षण के लिए CM धामी का ऐलान, बिंदुखत्ता में बनेगा सभागार सौली खड्ड के पास पुलिस की चेकिंग में खुला नशे का खेल, युवक गिरफ्तार धामी सरकार के पांच साल का रिपोर्ट कार्ड लेकर चुनावी मैदान में उतरेगी BJP: दीप्ति वोटर लिस्ट में अपना और परिवार का नाम जरूर जांच लें, DM की अपील प्रकाश पर्व पर CM धामी और राज्यपाल का संदेश, सेवा-सद्भाव अपनाएं CM धामी का ऐलान: श्रीनगर में बनेगी साइंस सिटी, देहरादून के लिए हेली सेवा SIR की जांच में फर्जी जन्म प्रमाणपत्रों का खुलासा, CEO ने अफसरों को चेताया लेवी नहीं मिली तो फूंक दिया कोयला हाईवा, मास्टरमाइंड समेत चार गिरफ्तार

लोकसंस्कृति के संरक्षण के लिए CM धामी का ऐलान, बिंदुखत्ता में बनेगा सभागार

नैनीताल के बिन्दुखत्ता में लोकथात सांस्कृतिक महोत्सव के समापन समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सांस्कृतिक सभागार और स्व. प्रहलाद सिंह मेहरा के पैतृक गांव में विद्यालय व स्टेडियम की घोषणा की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को जनपद नैनीताल के बिन्दुखत्ता में जन जागृति सांस्कृतिक कला समिति द्वारा आयोजित तीन दिवसीय लोकथात सांस्कृतिक महोत्सव के समापन समारोह में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा महान लोकगायक स्व. प्रहलाद सिंह मेहरा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्व. मेहरा के परिजनों को सम्मानित किया तथा उत्तराखण्ड की लोकसंस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन में उनके योगदान का स्मरण किया। मुख्यमंत्री ने बिन्दुखत्ता में कम से कम एक हजार लोगों की बैठक क्षमता वाले सांस्कृतिक सभागार के निर्माण की घोषणा की। उन्होंने स्व. प्रहलाद सिंह मेहरा के पैतृक गांव में उनकी स्मृति में विद्यालय, स्टेडियम सहित अन्य प्रस्तावित विकास कार्यों को कराए जाने की भी घोषणा की।

प्रहलाद सिंह मेहरा के गीतों में पहाड़ के जनजीवन की झलक

मुख्यमंत्री ने महान लोकगायक स्व. प्रहलाद सिंह मेहरा को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए कहा कि वे केवल एक लोकगायक नहीं, बल्कि उत्तराखण्ड की लोकसंस्कृति और लोककला के सच्चे साधक थे। उनके गीतों में पहाड़ के कठिन जनजीवन, मातृशक्ति के संघर्ष, युवाओं की भावनाओं और सामाजिक चेतना की सजीव अभिव्यक्ति मिलती है। उन्होंने अपने गीतों के माध्यम से समाज को जागरूक करने के साथ ही लोगों को अपनी जन्मभूमि, संस्कृति और परंपराओं से जुड़े रहने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘गर्भ भितेरा बेटी ना मार’ जैसे गीत के माध्यम से स्व. प्रहलाद सिंह मेहरा ने बेटियों के सम्मान और उनके जीवन के अधिकार का संदेश दिया, जबकि ‘ऐजा मेरा दानपुरा’ जैसे गीत में अपनी जन्मभूमि के प्रति गहरा लगाव दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि किसी कलाकार की सबसे बड़ी उपलब्धि यही होती है कि उसके जाने के बाद भी उसकी कला और रचनाएं समाज को प्रेरित करती रहें। स्व. प्रहलाद सिंह मेहरा ने अपनी लोकगायकी से यह स्थान प्राप्त किया है। मुख्यमंत्री ने उनकी सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने के लिए उनके परिजनों और प्रशंसकों के प्रयासों की सराहना की।

यह भी पढ़ें: टनकपुर-बनबसा को जलभराव से मिलेगी राहत, चम्पावत को CM धामी की 165 करोड़ की सौगात

लोकसंस्कृति को सहेजने के लिए सामूहिक जिम्मेदारी पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड की पहचान केवल यहां की प्राकृतिक सुंदरता से नहीं, बल्कि समृद्ध लोकसंस्कृति, लोकभाषाओं और परंपराओं से भी है। आधुनिकता के इस दौर में अपनी सांस्कृतिक विरासत को सहेजना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जो समाज अपनी संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित रखता है, उसकी जड़ें सदैव मजबूत बनी रहती हैं।

लालकुआं और बिन्दुखत्ता में पुल व विद्युतीकरण के कार्य तेज

मुख्यमंत्री ने लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में संचालित विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि शेरनाला पर लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत से पुल का निर्माण किया गया है। विजयपुर-गौलापार क्षेत्र में लगभग 4 करोड़ रुपये की लागत से पुल निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया है। सूर्यानाला तथा लालकुआं नगर की रेलवे क्रॉसिंग पर पुल निर्माण की दिशा में भी कार्रवाई की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिन्दुखत्ता क्षेत्र में लंबे समय से विद्युतीकरण पर लगी रोक हटने के बाद लगभग 30 करोड़ रुपये की लागत से विद्युतीकरण के कार्य किए जा रहे हैं। इसके अंतर्गत नए विद्युत पोल, ट्रांसफार्मर और विद्युत लाइनों की स्थापना की जा रही है। लालकुआं क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के लिए लगभग 14 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। हल्दूचौड़ के राजकीय महाविद्यालय का स्नातकोत्तर स्तर पर उच्चीकरण किया गया है।

लोक कलाकारों का सम्मान और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी

इस अवसर पर लोक कलाकार नैन सिंह रावल, हास्य कलाकार मंगल सिंह चौहान तथा जीवन सिंह दानु को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेन्द्र सिंह कोश्यारी, भाजपा जिलाध्यक्ष नैनीताल प्रताप सिंह बिष्ट, दायित्वधारी शंकर कोरंगा, कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं निवेदिता कुकरेती, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी., लोक कलाकार कमल मेहरा सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, अधिकारी, लोक कलाकार एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही।

यह भी पढ़ें: सौली खड्ड के पास पुलिस की चेकिंग में खुला नशे का खेल, युवक गिरफ्तार

Samsul Haque लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *