ड्रग्स फ्री देवभूमि एवं नशामुक्त अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में जनपद में नशे के अवैध कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत पुरोला पुलिस ने 3.17 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक स्थानीय युवक को गिरफ्तार किया है।
नौगांव सौली खड्ड के पास चेकिंग में पकड़ा गया आरोपी
पुलिस उपाधीक्षक जनक सिंह पंवार के निकट पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष पुरोला दीपक कठैत के नेतृत्व में चौकी नौगांव पुलिस टीम ने सोमवार प्रातः नौगांव, सौली खड्ड के समीप चेकिंग के दौरान अमीन पुत्र संतु लाल निवासी स्योरी पुरोला उम्र 21 वर्ष को 3.17 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।
यह भी पढ़ें: टनकपुर-बनबसा को जलभराव से मिलेगी राहत, चम्पावत को CM धामी की 165 करोड़ की सौगात
एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज हुआ मुकदमा
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना पुरोला में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की गई।
बरामद स्मैक की कीमत एक लाख रुपये
पुलिस के अनुसार पकड़ी गई 3.17 ग्राम अवैध स्मैक की अनुमानित कीमत 1 लाख रुपये बताई गई है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
इस धरपकड़ कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक भूपेन्द्र सिंह रावत, कांस्टेबल देवेन्द्र सिंह और कांस्टेबल प्रियांशु आदि शामिल रहे।
यह भी पढ़ें: लोकसंस्कृति के संरक्षण के लिए CM धामी का ऐलान, बिंदुखत्ता में बनेगा सभागार
संबंधित खबरें
- उत्तराखंड टनकपुर-बनबसा को जलभराव से मिलेगी राहत, चम्पावत को CM धामी की 165 करोड़ की सौगात
- उत्तराखंड लोकसंस्कृति के संरक्षण के लिए CM धामी का ऐलान, बिंदुखत्ता में बनेगा सभागार
- उत्तराखंड धामी सरकार के पांच साल का रिपोर्ट कार्ड लेकर चुनावी मैदान में उतरेगी BJP: दीप्ति
- उत्तराखंड वोटर लिस्ट में अपना और परिवार का नाम जरूर जांच लें, DM की अपील








