भाजपा प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज ने कहा कि धामी सरकार के पांच साल का रिपोर्ट कार्ड भारतीय जनता पार्टी का चुनावी आधार बनेगा। उन्होंने बताया कि पार्टी आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों का औपचारिक श्रीगणेश 26 नवंबर को चुनाव कार्यालय के शुभारंभ के साथ करने जा रही है।
मुख्यमंत्री और प्रदेश प्रभारी की मौजूदगी में होगा शुभारंभ
दीप्ति रावत भारद्वाज के अनुसार, चुनाव कार्यालय के शुभारंभ के इस महत्वपूर्ण अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, प्रदेश प्रभारी राम माधव तथा सह प्रभारी अरविंद मेनन एवं बांसुरी स्वराज की उपस्थिति रहेगी।
यह भी पढ़ें: टनकपुर-बनबसा को जलभराव से मिलेगी राहत, चम्पावत को CM धामी की 165 करोड़ की सौगात
मंत्रिमंडल के सदस्य और वरिष्ठ नेता होंगे शामिल
उन्होंने जानकारी दी कि इस कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल के सदस्य, सांसद, विधायक, पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, प्रदेश एवं जिला स्तर के प्रमुख कार्यकर्ता तथा अन्य वरिष्ठ भाजपा नेता भी मौजूद रहेंगे।
संगठनात्मक गतिविधियों को मिलेगी गति
भाजपा प्रदेश महामंत्री ने कहा कि चुनाव कार्यालय के इस आयोजन के साथ ही पार्टी की आगामी विधानसभा चुनाव से जुड़ी संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।
2027 विधानसभा चुनाव के लिए तैयारी तेज
उत्तराखंड में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी ने अपने चुनावी अभियान और संगठनात्मक ढांचे को सक्रिय करने की दिशा में औपचारिक कदम बढ़ा दिया है।
यह भी पढ़ें: लोकसंस्कृति के संरक्षण के लिए CM धामी का ऐलान, बिंदुखत्ता में बनेगा सभागार
संबंधित खबरें
- उत्तराखंड टनकपुर-बनबसा को जलभराव से मिलेगी राहत, चम्पावत को CM धामी की 165 करोड़ की सौगात
- उत्तराखंड लोकसंस्कृति के संरक्षण के लिए CM धामी का ऐलान, बिंदुखत्ता में बनेगा सभागार
- उत्तराखंड सौली खड्ड के पास पुलिस की चेकिंग में खुला नशे का खेल, युवक गिरफ्तार
- उत्तराखंड वोटर लिस्ट में अपना और परिवार का नाम जरूर जांच लें, DM की अपील








