Skip to content
Log In
टनकपुर-बनबसा को जलभराव से मिलेगी राहत, चम्पावत को CM धामी की 165 करोड़ की सौगात लोकसंस्कृति के संरक्षण के लिए CM धामी का ऐलान, बिंदुखत्ता में बनेगा सभागार सौली खड्ड के पास पुलिस की चेकिंग में खुला नशे का खेल, युवक गिरफ्तार धामी सरकार के पांच साल का रिपोर्ट कार्ड लेकर चुनावी मैदान में उतरेगी BJP: दीप्ति वोटर लिस्ट में अपना और परिवार का नाम जरूर जांच लें, DM की अपील प्रकाश पर्व पर CM धामी और राज्यपाल का संदेश, सेवा-सद्भाव अपनाएं CM धामी का ऐलान: श्रीनगर में बनेगी साइंस सिटी, देहरादून के लिए हेली सेवा SIR की जांच में फर्जी जन्म प्रमाणपत्रों का खुलासा, CEO ने अफसरों को चेताया लेवी नहीं मिली तो फूंक दिया कोयला हाईवा, मास्टरमाइंड समेत चार गिरफ्तार चार दिन की हड़ताल का असर, 108 एंबुलेंस सेवा से हटेगी मौजूदा एजेंसी

वोटर लिस्ट में अपना और परिवार का नाम जरूर जांच लें, DM की अपील

उत्तराखंड में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत मतदाता सूचियों का आलेख्य प्रकाशन हो चुका है और जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मतदाताओं से विवरण जांचने व निर्धारित प्रपत्र भरने की अपील की है।

भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखण्ड के निर्देशों के क्रम में 01 जनवरी, 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य संपादित किया जा रहा है। इस क्रम में 12 नवंबर, 2026 को मतदाता सूचियों का आलेख्य प्रकाशन कर दिया गया है। आलेख्य निर्वाचक नामावली जनसामान्य के अवलोकनार्थ जिला निर्वाचन कार्यालय, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालयों तथा मतदान स्थलों पर नियुक्त बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के पास उपलब्ध है। मतदाता सूची का ऑनलाइन अवलोकन भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट https://voters.eci.gov.in/ तथा मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखण्ड की वेबसाइट https://ceo.gov.in/ पर भी किया जा सकता है।

विशेष अभियान में बीएलओ करेंगे सूची की गहन जांच

मतदाताओं की सुविधा एवं विधानसभा निर्वाचक नामावली की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के दौरान प्रत्येक बूथ लेवल अधिकारी अपने-अपने बूथ की मतदाता सूची की गहनता से जांच करेंगे तथा किसी भी प्रकार की त्रुटि पाए जाने पर आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप उसमें सुधार की कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। इसके साथ ही मतदाता सूची में किसी मतदाता की एक से अधिक प्रविष्टियां (मल्टीपल एंट्री) पाए जाने पर उन्हें चिह्नित कर अतिरिक्त प्रविष्टियों को नियमानुसार हटाने की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: टनकपुर-बनबसा को जलभराव से मिलेगी राहत, चम्पावत को CM धामी की 165 करोड़ की सौगात

11 दिसंबर तक प्रारूप-6, 7 और 8 पर दावे-आपत्तियां

विधानसभा की सामान्य निर्वाचक नामावली में नाम सम्मिलित कराने, किसी भी प्रकार की त्रुटि में सुधार कराने तथा वर्तमान निर्वाचक नामावली से नाम हटवाने के लिए 12 नवंबर, 2026 से 11 दिसंबर, 2026 तक आयोग द्वारा निर्धारित प्रारूप-6, 7 एवं 8 पर दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत की जा सकती हैं।

जिलाधिकारी ने परिवार के विवरण जांचने का किया आह्वान

जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, डॉ. आशीष चौहान, ने जनपद के समस्त मतदाताओं से अपील की है कि वे वर्तमान मतदाता सूची में अपना तथा अपने परिवार के सभी सदस्यों का नाम एवं अन्य विवरण भली-भांति जांच लें। यदि मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की त्रुटि अथवा अशुद्धि पाई जाती है, तो निर्धारित अवधि के भीतर संबंधित बूथ लेवल अधिकारी के पास प्रारूप-8 भरकर जमा कराएं, ताकि आवश्यक संशोधन की कार्रवाई की जा सके।

अतिरिक्त प्रविष्टियां हटवाने के लिए प्रारूप-7 भरने की अपील

विशेष अभियान के दौरान यदि जांच में किसी मतदाता का नाम वर्तमान मतदाता सूची में एक ही बूथ के अंतर्गत एक से अधिक बार अथवा एक से अधिक निर्वाचन क्षेत्रों में सम्मिलित पाया जाता है, तो ऐसी अतिरिक्त प्रविष्टियों को मतदाता सूची से हटवाने के लिए नियमानुसार प्रारूप-7 भरकर संबंधित बूथ लेवल अधिकारी को उपलब्ध कराएं।

यह भी पढ़ें: लोकसंस्कृति के संरक्षण के लिए CM धामी का ऐलान, बिंदुखत्ता में बनेगा सभागार

Samsul Haque लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *