फॉण्ट कनवर्टर NEW

नीतीश कुमार के नाम पर बना गंगा पुल, पीएम मोदी ने किया 19.7 KM लंबे सेतु का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के वैशाली जिले में गंगा नदी पर बने नीतीश सेतु का उद्घाटन किया। करीब 4,280 करोड़ रुपये की लागत से तैयार यह पुल पटना के कच्ची दरगाह को वैशाली जिले के बिदुपुर से जोड़ता है।

अपनी भाषा में पढ़ें

पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के वैशाली जिले में गंगा नदी पर बने नीतीश सेतु का उद्घाटन किया। करीब 4,280 करोड़ रुपये की लागत से तैयार यह पुल पटना के कच्ची दरगाह को वैशाली जिले के बिदुपुर से जोड़ता है। इसकी कुल लंबाई 19.7 किलोमीटर है।

उद्घाटन समारोह में बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (सेवानिवृत्त), केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

4,280 करोड़ रुपये की लागत से हुआ निर्माण

नीतीश सेतु गंगा नदी पर बना एक्स्ट्राडोज्ड केबल-स्टेयड पुल है। इस परियोजना में 9.7 किलोमीटर लंबा मुख्य पुल और 10 किलोमीटर लंबी संपर्क सड़कें शामिल हैं। यह पटना के कच्ची दरगाह को राष्ट्रीय राजमार्ग-22 के माध्यम से वैशाली के बिदुपुर से जोड़ता है। वहीं, बिदुपुर की ओर यह राष्ट्रीय राजमार्ग-322 से जुड़ता है।

पुल के शुरू होने से पटना और वैशाली के बीच आवागमन आसान होगा। साथ ही उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच सड़क संपर्क को भी मजबूती मिलेगी।

नीतीश कुमार के नाम पर रखा गया पुल

गंगा नदी पर बने इस पुल का नाम बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम पर रखा गया है। इस पर मंत्री निशांत कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का आभार जताया।

निशांत कुमार ने कहा कि उनके पिता के नाम पर नीतीश सेतु का नाम रखे जाने से वह प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के प्रति आभारी हैं। उन्होंने कहा कि यह बिहार के विकास के प्रति नीतीश कुमार की दूरदृष्टि, मार्गदर्शन और करीब 20 वर्षों के योगदान के सम्मान को दर्शाता है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram