फॉण्ट कनवर्टर NEW

जमशेदपुर आ रही टाटा स्टील एक्सप्रेस में लगी आग, यात्रियों में मचा हड़कंप

हावड़ा से जमशेदपुर आ रही टाटा स्टील एक्सप्रेस में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ट्रेन की C3 बोगी में अचानक आग लग गई। बोगी से धुआं और आग निकलते देख यात्रियों में दहशत फैल गई। घटना के बाद लोको पायलट ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक

अपनी भाषा में पढ़ें

जमशेदपुर: हावड़ा से जमशेदपुर आ रही टाटा स्टील एक्सप्रेस में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ट्रेन की C3 बोगी में अचानक आग लग गई। बोगी से धुआं और आग निकलते देख यात्रियों में दहशत फैल गई। घटना के बाद लोको पायलट ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया।

जानकारी के अनुसार, आग लगने के समय ट्रेन तेज रफ्तार में चल रही थी। जैसे ही बोगी में आग और धुआं दिखाई दिया, लोको पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रेन को रोक दिया। इसके बाद सभी यात्रियों को चाकुलिया रेलवे स्टेशन पर सुरक्षित उतार लिया गया। समय रहते ट्रेन रुकने से एक बड़ा हादसा टल गया।

इधर, आग लगने के कारणों को लेकर शुरुआती आशंका जताई जा रही है कि इलेक्ट्रॉनिक पैनल में चूहा घुसने से शॉर्ट सर्किट हुआ होगा। हालांकि, आग लगने की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं है। रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचकर घटना की जांच कर रहे हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram