फॉण्ट कनवर्टर NEW

झारखंड में बारिश के बाद बढ़ेगी ठंड, 24-25 नवंबर को कोहरे का अलर्ट

झारखंड में चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ के असर से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में शुक्रवार से लगातार बारिश हो रही है।
तूफान फे: अटलांटिक में उठा सीजन का छठा चक्रवात

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: झारखंड में चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ के असर से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में शुक्रवार से लगातार बारिश हो रही है। शनिवार को भी बारिश का सिलसिला जारी है। बारिश और तेज हवाओं के कारण ठंड बढ़ गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को झारखंड के आठ जिलों में भारी बारिश की संभावना है। इनमें गिरिडीह, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज शामिल हैं। इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है।

वहीं, राज्य के अन्य जिलों में भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

रांची में कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी रांची में शनिवार को भी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, यहां अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। शुक्रवार से ही शहर के कई इलाकों में बारिश हो रही है।

कब साफ होगा मौसम?

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 22 नवंबर को भी झारखंड के कुछ हिस्सों में बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान हल्की बारिश की संभावना है। हालांकि, भारी बारिश को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

वहीं, 23 नवंबर से मौसम साफ होने की उम्मीद है। इसके बाद 24 और 25 नवंबर की सुबह रांची समेत राज्य के कई इलाकों में हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है। आने वाले दिनों में ठंड भी बढ़ने की संभावना है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram