फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

बिरसा मुंडा जयंती पर चार दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट, मिशिर कुजूर समेत कई गणमान्य लोगों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

गुमला। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती सह झारखंड राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में कार्तिक उरांव मुख्य छात्रावास की ओर से कार्तिक उरांव महाविद्यालय मैदान (सुमति मैदान) में चार दिवसीय खस्सी एवं मनी प्राइज फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

गुमला। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती सह झारखंड राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में कार्तिक उरांव मुख्य छात्रावास की ओर से कार्तिक उरांव महाविद्यालय मैदान (सुमति मैदान) में चार दिवसीय खस्सी एवं मनी प्राइज फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका वर्ग की टीमें हिस्सा ले रही हैं। टूर्नामेंट को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

इस रोमांचक फुटबॉल टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि के रूप में गुमला विधानसभा प्रत्याशी श्री मिशिर कुजूर शामिल हुए। उनके साथ अनुसूचित जनजाति मोर्चा भाजपा के जिलाध्यक्ष श्री छोटेलाल भगत, पूर्व अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री देवेंद्र लाल उरांव, पूर्व अनुसूचित जनजाति मोर्चा भाजपा जिलाध्यक्ष श्री रामावतार भगत, पुगु पंचायत की मुखिया श्रीमती जेनेविवा लकड़ा, पूर्व मुखिया श्री बुद्धू टोप्पो, समाजसेवी दीपांकर साहू, सिविल कोर्ट के अधिवक्ता श्री बिमल चन्द बड़ाइक, सरना प्रार्थना सभा के सदस्य सह समाजसेवी अहलाद उरांव तथा समाजसेवी श्री राजन कल्याण कुजूर उपस्थित रहे।

इस दौरान सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया और खेल के प्रति उनके समर्पण की सराहना की। अतिथियों ने कहा कि फुटबॉल ग्रामीण क्षेत्र में लोकप्रिय खेल है और इस तरह के आयोजन स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर प्रदान करते हैं। बालक एवं बालिका दोनों वर्गों को समान रूप से मंच मिलना खेल के विकास की दिशा में सराहनीय पहल है।

युवा नेता मिशिर कुजूर ने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड स्थापना दिवस और धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती हम सभी के लिए गर्व और गौरव का अवसर है। भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष, त्याग और बलिदान हमेशा हमें प्रेरणा देता रहेगा। खेल युवाओं में अनुशासन, एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए आयोजक समिति को इस शानदार आयोजन के लिए धन्यवाद दिया।

चार दिवसीय इस टूर्नामेंट के आयोजन से क्षेत्र के खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है। आयोजन में स्थानीय युवाओं, खेल प्रेमियों और सामाजिक अगुवाओं की भागीदारी ने कार्यक्रम की रौनक बढ़ाई।

 

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram