Ranchi: राजधानी रांची के गलियारों से सामने आने वाली यह कहानी सिर्फ एक आपराधिक मुकदमा भर नहीं है, बल्कि यह उस भरोसे का गला घोंटे जाने की दास्तान है जो एक अकेली और संघर्षशील युवती ने अपने भविष्य के लिए बुना था। रांची में लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के बाद एक युवती को शादी के नाम पर धोखा मिलने का आरोप लगा है।
पीड़िता ने आरोप लगाया है कि एक युवक ने शादी का प्रलोभन देकर पिछले 4 वर्षों तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, और जब उसने शादी की बात कही तो आरोपी मुकर गया और उसे जातिसूचक गालियां दीं। इस मामले को लेकर पीड़िता ने सुखदेव नगर थाना और एससीएसटी (SC/ST) थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
यह भी पढ़ें: RGTA चुनाव में बढ़ी सरगर्मी, 11 पदों के लिए 15 उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन
हरमू रोड स्थित किराये के मकान में रह रहे थे दोनों
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता मूल रूप से अपने परिवार के बिना रहती है और अपना भरण-पोषण करने के लिए शादियों में मेकअप का काम करती है। युवती की मुलाकात आरोपी अमरदीप सिंह उर्फ सोनू सिंह से एक शादी समारोह के दौरान हुई थी, जो ओरमांझी के इरबा उर्गुटु का रहने वाला है। धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी और नजदीकियां इतनी गहरी हो गईं कि दोनों ने हरमू रोड स्थित एक किराये के मकान में लिव-इन रिलेशनशिप में रहना शुरू कर दिया। युवती का आरोप है कि पिछले चार सालों तक आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक रूप से इस्तेमाल किया, लेकिन जब उसने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने साफ इनकार कर दिया और उसे जातिसूचक गालियां भी दीं।
थाने में आवेदन और पुलिस की सुस्त कार्रवाई पर सवाल
पीड़िता ने बताया कि वह न्याय की गुहार लगाने के लिए सबसे पहले 29 अक्टूबर को सुखदेव नगर थाना पहुंची थी, लेकिन वहां उसका आवेदन तो ले लिया गया लेकिन उसे किसी प्रकार की रसीद (Receiving) नहीं दी गई। इसके बाद उसने एससीएसटी थाना का रुख किया, जहां मामला दर्ज किया गया। एससीएसटी थाना की पहल पर सुखदेव नगर थाना के सहयोग से पीड़िता का मेडिकल चेकअप सदर अस्पताल में कराया गया।
हालांकि, घटना के इतने दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी न किए जाने से पीड़िता बेहद आहत और डरी हुई है। उसका आरोप है कि 29 अक्टूबर को आवेदन देने के बावजूद आज तक पुलिस आरोपी को पकड़ नहीं पाई है। इसके विपरीत, आरोपी पक्ष की ओर से लगातार फोन कर उसे मुकदमा वापस लेने की धमकी दी जा रही है।
यह भी पढ़ें: JSLPS ने ग्रामीण महिलाओं और किसानों को दिया सहयोग, ट्रैक्टर और आर्थिक सहायता वितरित
हालांकि, मामले के अनुसंधानकर्ता (IO) सह सुखदेव नगर थाना के सब-इस्पेक्टर राहुल कुमार मेहता ने पीड़िता को छठ पूजा के बाद आरोपी को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है। मीडिया द्वारा मामले पर प्रतिक्रिया जानने के लिए एसआई राहुल कुमार मेहता से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनकी तरफ से कोई आधिकारिक जवाब नहीं मिल पाया है, और आरोपी अमरदीप सिंह का मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है।
संबंधित खबरें
- Jharkhand RGTA चुनाव में बढ़ी सरगर्मी, 11 पदों के लिए 15 उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन
- Jharkhand JSLPS ने ग्रामीण महिलाओं और किसानों को दिया सहयोग, ट्रैक्टर और आर्थिक सहायता वितरित
- Jharkhand हरमू रोड श्याम मंदिर में धूमधाम से मना बारस उत्सव, 201 निशान लेकर पहुंचे भक्त
- Jharkhand खूंटी में अफीम की खेती पर पुलिस का शिकंजा, संदिग्ध इलाकों पर रहेगी नजर













